गुजरात में Remdesivir कंपनी का शीर्ष अधिकारी कालाबाजारी करने के आरोप में गिरफ्तार

रेमडेसिविर इंजेक्शन की कथित कालाबाजारी करने को लेकर दमन की एक औषधि निर्माता कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी और उसके सहायक को गुजरात के वलसाड जिले से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. कोविड-19 के इलाज के लिए इस इंजेक्शन की भारी मांग है.

Remdesivir (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद: रेमडेसिविर इंजेक्शन (Remdesivir Injection) की कथित कालाबाजारी करने को लेकर दमन की एक औषधि निर्माता कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी और उसके सहायक को गुजरात (Gujarat) के वलसाड जिले से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. कोविड-19 के इलाज के लिए इस इंजेक्शन की भारी मांग है. मध्य प्रदेश: रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते हुए एक चिकित्सक सहित चार गिरफ्तार

वलसाड जिला पुलिस अधीक्षक राजदीप सिंह जाला ने बताया कि गिरफ्तार किये गये दोनों व्यक्तियों की पहचान दमन की ब्रुक फार्मा के तकनीकी निदेशक मनीष सिंह और उसके सहयोगी वरूण कुंद्रा के रूप में की गई है. उन्होंने बताया कि कुंद्रा की दमन में फर्नीचर की दुकान है. उन्होंने बताया कि दोनों को वलसाड जिले के वापी कस्बे से 15 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से रेमडेसिविर इंजेक्शन की 18 शीशी बरामद की गईं.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस को इस बारे में एक गुप्त सूचना मिली थी कि कुंद्रा रेमडेसिविर के इंजेक्शन बगैर लाइसेंस के अत्यधिक दाम पर बेच रहा है, जिसके बाद एक जाल बिछाया गया.

उन्होंने बताया कि इसके बाद एक पुलिसकर्मी को ग्राहक के वेश में कुंद्रा के पास भेजा गया और आरोपी एक इंजेक्शन 12,000 रुपये में और 12 इंजेक्शन 1.44 लाख रुपये में बेचने के लिए राजी हुआ, तभी उसे पकड़ लिया गया.

जाला ने बताया कि कुंद्रा ने दावा किया कि उसने यह दवा अपने मित्र मनीष सिंह से खरीदी थी, जिसके बाद सिंह को इंजेक्शन की छह शीशी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. उनहोंने बताया कि इस सिलसिले में एक मामला दर्ज किया गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, विराट कोहली ने रचा इतिहास; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli New Milestone: विराट कोहली बने आईपीएल इतिहास में 800 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज, RCB vs GT मैच में रचा इतिहास

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट