खेल की खबरें | हार्दिक के कमाल से गुजरात ने राजस्थान को 130 रन पर रोका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कप्तान हार्दिक पंड्या की अगुवाई में गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल में नौ विकेट पर 130 रन पर रोक दिया ।

अहमदाबाद, 29 मई कप्तान हार्दिक पंड्या की अगुवाई में गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल में नौ विकेट पर 130 रन पर रोक दिया ।

हार्दिक ने चार ओवर में सिर्फ 17 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान ने बेहद किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में सिर्फ 18 रन देकर एक विकेट लिया ।

राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया हालांकि उनका कोई भी बल्लेबाज टिककर खेल नहीं सका । वहीं अपने घरेलू मैदान पर एक लाख से अधिक दर्शकों के सामने गुजरात के गेंदबाजों ने उन पर दबाव बना दिया । जोस बटलर (35 गेंद में 39) और यशस्वी जायसवाल (16 गेंद में 22 रन) के बल्ले से ही कुछ रन निकल सके ।

मोहम्मद शमी की रफ्तार और स्विंग के आगे सहज होकर नहीं खेल पा रहे जायसवाल ने जोखिम लेने में कसर नहीं छोड़ी । उन्होंने शमी को कवर में छक्का जड़ा और यश दयाल को लांग लेग पर छक्का लगाया । अधिक ऊंचे शॉट खेलने के प्रयास में वह डीप में कैच दे बैठे ।

आरेंज कैपधारी बटलर और सैमसन अब क्रीज पर थे । राशिद खान के खिलाफ दोनों को होने वाली असुविधा को ध्यान में रखकर हार्दिक ने पावरप्ले में ही इस अनुभवी स्पिनर को गेंद सौंप दी । बटलर और सैमसन ने राशिद को संभलकर खेला और पावरप्ले में स्कोर एक विकेट पर 44 रन था ।

फॉर्म में चल रहे बटलर ने लॉकी फर्ग्युसन को लगातार दो चौके लगाये । सैमसन को हार्दिक ने अपनी दूसरी ही गेंद पर पवेलियन भेज दिया । उन्हें पूल शॉट खेलने के प्रयास में सैमसन आफ साइड में कैच दे बैठे । देवदत्त पडिक्कल ने खाता खोलने में आठ गेंदें ली और दो रन बनाकर लौट गए ।

इसके तीन गेंद बाद बटलर भी अपना विकेट गंवा बैठे । पडिक्कल को राशिद ने और बटलर को हार्दिक ने रवाना किया । हार्दिक ने शिमरोन हेटमायेर को भी पवेलियन भेजा और अब राजस्थान का स्कोर पांच विकेट पर 94 रन था ।

रविचंद्रन अश्विन के आउट होते ही राजस्थान की वापसी की उम्मीदें खत्म हो गई । शमी ने बेहतरीन यॉर्कर पर रियान पराग को आउट किया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड