देश की खबरें | गुजरात भाजपा के विकास, सुशासन के एजेंडे के साथ मजबूती से खड़ा : मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों के परिणाम का संदेश साफ है कि राज्य की जनता भाजपा के विकास और सुशासन के एजेंडे के साथ दृढ़ता से खड़ी है।

नयी दिल्ली, दो मार्च प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों के परिणाम का संदेश साफ है कि राज्य की जनता भाजपा के विकास और सुशासन के एजेंडे के साथ दृढ़ता से खड़ी है।

गुजरात में नगरपालिका, जिला पंचायतों और तालुका पंचायतों के चुनाव में भाजपा बड़ी जीत की ओर अग्रसर है। मोदी ने भाजपा के प्रति स्नेह और विश्वास बनाए रखने के लिए जनता का आभार जताया।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘गुजरात के नगरपालिका, तालुका पंचायत और जिला पंचायत चुनावों के नतीजों ने अपना संदेश स्पष्ट कर दिया है। पूरा प्रदेश विकास, सुशासन और जनकल्याण के एजेंडे के साथ मजबूती से खड़ा है। मैं भाजपा के प्रति अटूट विश्वास और असीम स्नेह के लिए गुजरात की जनता को नमन करता हूं।’’

भाजपा ने सभी 31 जिला पंचायतों, 81 नगरपालिकाओं में से 70 पर जीत हासिल की और वह 231 तालुका पंचायतों में अपनी मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस से बहुत आगे है।

ऐसे में जब भाजपा भारी जीत की ओर अग्रसर है, प्रधानमंत्री ने कहा कि परिणामों से पता चलता गुजरात के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र ने सर्वसम्मति से विकास पर मुहर लगाई है।

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार के जनहित के कार्यों ने जहां लोगों के दिलों में जगह बनाई है, वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत रंग लाई है। हमारी पार्टी गुजरात के सभी भाई-बहनों की प्रगति और राज्य की उन्नति के लिए काम करती रहेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट