देश की खबरें | गुजरात : गांधीनगर नगर निकाय का पुनर्निर्धारित चुनाव तीन अक्टूबर को होगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में कोविड-19 के मामलों में काफी कमी आने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने गांधीनगर नगर निगम (जीएमसी) के चुनाव तीन अक्टूबर को कराने का निर्णय किया है। महामारी के कारण छह महीने पहले चुनाव स्थगित कर दिए गए थे।
अहमदाबाद, छह सितंबर गुजरात में कोविड-19 के मामलों में काफी कमी आने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने गांधीनगर नगर निगम (जीएमसी) के चुनाव तीन अक्टूबर को कराने का निर्णय किया है। महामारी के कारण छह महीने पहले चुनाव स्थगित कर दिए गए थे।
एसईसी द्वारा सोमवार को जारी नवीनतम कार्यक्रम के मुताबिक जीएमसी के 11 वार्ड में 44 सीटों पर चुनाव तीन अक्टूबर को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा।
राज्य निर्वाचन आयुक्त संजय प्रसाद ने गांधीनगर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘वोटों की गिनती और चुनाव की घोषणा पांच अक्टूबर को होगी।’’
उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर पुनर्मतदान चार अक्टूबर को होगा।
प्रसाद ने कहा, ‘‘गांधीनगर नगर निगम के अलावा ओखा और थराड नगर पालिका के चुनाव भी तीन अक्टूबर को होंगे। भनवाड नगरपालिका के मध्यावधि चुनाव और विभिन्न स्थानीय निकायों में 104 खाली सीटों पर उप चुनाव भी होंगे।’’
प्रसाद ने कहा कि चुनावों की घोषणा के साथ ही गुजरात में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
उन्होंने कहा कि चुनावों के लिए नामांकन करने की अंतिम तिथि 18 सितंबर है। गुजरात में सभी आठ नगर निगमों पर भाजपा का नियंत्रण है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)