देश की खबरें | गुजरात: पुलिस ने अमेरिकी अधिकारियों के अनुरोध पर कथित रैकेट के भंडाफोड़ के लिए जांच शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के मेहसाणा जिले की पुलिस ने अमेरिकी अधिकारियों के अनुरोध पर उस कथित रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए जांच शुरू कर दी है जो कनाडा के कॉलेजों में प्रवेश पाने के लिए उच्च अंतरराष्ट्रीय अंग्रेजी भाषा परीक्षण प्रणाली (आईईएलटीएस) स्कोर हासिल करने में गैर-पात्र छात्रों की मदद कर रहा था ताकि बाद में उन्हें तस्करी कर अमेरिका पहुंचाया जा सके। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अहमदाबाद, एक अगस्त गुजरात के मेहसाणा जिले की पुलिस ने अमेरिकी अधिकारियों के अनुरोध पर उस कथित रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए जांच शुरू कर दी है जो कनाडा के कॉलेजों में प्रवेश पाने के लिए उच्च अंतरराष्ट्रीय अंग्रेजी परीक्षण प्रणाली (आईईएलटीएस) स्कोर हासिल करने में गैर-पात्र छात्रों की मदद कर रहा था ताकि बाद में उन्हें तस्करी कर अमेरिका पहुंचाया जा सके। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यहां जांच का नेतृत्व कर रहे मेहसाणा पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के निरीक्षक भावेश राठौड़ ने कहा कि अब तक हुई जांच में पाया गया है पिछले साल सितंबर में हुई परीक्षा के दौरान हॉल के सीसीटीवी बंद कर दिए गए थे, जिससे पता चलता है कि परीक्षा लेने वाली एजेंसी ने कोई पारदर्शिता नहीं बरती।

इस साल मार्च में, अमेरिकी सीमा अधिकारियों ने गुजरात के छह युवाओं को कनाडा के रास्ते देश में प्रवेश करते समय गिरफ्तार किया था।

राठौड़ ने कहा, ''गुजरात के इन छह भारतीय नागरिकों की आयु 19-21 वर्ष है। इन्हें कनाडा की सीमा के पास, अमेरिका के अकवेस्ने में सेंट रेजिस नदी में एक डूबती नाव से पकड़ा गया था। इनमें से चार मेहसाणा के रहने वाले हैं जबकि दो गांधीनगर और पाटन के निवासी हैं।''

राठौड़ ने कहा, "जब उन्हें अमेरिका में एक अदालत के सामने पेश किया गया, तो वे न्यायाधीश द्वारा पूछे गए प्रश्नों का अंग्रेजी में उत्तर देने में विफल रहे। अदालत को एक हिंदी अनुवादक की मदद लेनी पड़ी। अदालत चकित रह गई क्योंकि इन छात्रों ने अंग्रेजी दक्षता परीक्षा आईईएलटीएस में 6.5 से 7 बैंड हासिल किए थे।''

राठौड़ ने बताया कि बाद में, घटना से संबंधित समाचार का हवाला देते हुए मुंबई में अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास की आपराधिक धोखाधड़ी जांच इकाई ने मेल भेजकर मेहसाणा पुलिस से जांच करने और यह पता लगाने का अनुरोध किया कि मेहसाणा के चार छात्रों ने इतने अधिक अंक कैसे प्राप्त किए और कौन सी एजेंसी या एजेंट इसमें शामिल थे।

आईईईएलटीएस अंग्रेजी बोलने वालों की दक्षता मापने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय मानकीकृत परीक्षा है। कई देशों में अच्छे कॉलेजों में प्रवेश के लिए इस परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करना आवश्यक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी