देश की खबरें | गुजरात पुलिस के जवानों और उनके परिजनों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात पुलिस के जवानों और उनके परिजनों द्वारा वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सोशल मीडिया, धरना और रैलियों का सहारा लेने के बाद प्रदेश के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने मंगलवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।

अहमदाबाद, 26 अक्टूबर गुजरात पुलिस के जवानों और उनके परिजनों द्वारा वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सोशल मीडिया, धरना और रैलियों का सहारा लेने के बाद प्रदेश के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने मंगलवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।

पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) ब्रजेश कुमार झा ने बताया कि मंत्री ने दिन में वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और अन्य राज्यों के ग्रेड पे से संबंधित जानकारी मांगी।

उन्होंने कहा, हालांकि, उनके पास मौजूद प्राथमिक जानकारी के अनुसार कोई भी राज्य पुलिसकर्मियों को 4500 का ग्रेड पे नहीं देता।

उन्होंने बताया,‘‘बैठक के दौरान उन पुलिस जवानों के खिलाफ कार्रवाई पर भी चर्चा की गई जो अपनी मांगों को उचित मंच पर उठाने के बजाय सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं।’’

गौरतलब है कि कांस्टेबल से लेकर उपनिरीक्षक पद तक के अधिकारी ग्रेड पे में वृद्धि की मांग कर रहे हैं और गांधीनगर और सूरत सहित विभिन्न शहरों में उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मंगलवार को धरना दिया।

पुलिस कर्मी कांस्टेबल का ग्रेड पे 2800 रुपये , हेड कांस्टेबल का ग्रेड पे 3600 रुपये और उप निरीक्षक का ग्रेड पे 4400 रुपये करने की मांग कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने प्रदर्शनकारी पुलिस कर्मियों की मांग का समर्थन किया है और राज्य की भाजपा सरकार से सहानुभूति तरीके से उनकी मांगों पर विचार करने को कहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\