देश की खबरें | गुजरात: पत्नी और तीन अन्य परिजनों की हत्या के मामले में पुलिस पति की तलाश में जुटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में एक महिला, दो किशोर बच्चे और एक अन्य रिश्तेदार के बंद घर में मृत पाए जाने के बाद पुलिस ने महिला के पति की तलाश शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अहमदाबाद (गुजरात), 30 मार्च गुजरात में एक महिला, दो किशोर बच्चे और एक अन्य रिश्तेदार के बंद घर में मृत पाए जाने के बाद पुलिस ने महिला के पति की तलाश शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि सोनलबेन गायकवाड़ (37), उनके बेटे गणेश (17), बेटी प्रगति (15) और सोनलबेन की दादी सुभद्राबेन मंगलवार रात अहमदाबाद के ओधव इलाके में उनके घर में मृत मिले थे। ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ दिन पहले उनकी हत्या की गई थी।

सोनलबेन की मां संजूबेन ने पुलिस में शिकायत की थी कि वह अपनी बेटी से फोन पर संपर्क नहीं कर पा रही हैं और उसका घर बाहर से बंद है। इसके बाद पुलिस की जांच में यह मामला सामने आया।

पुलिस उपायुक्त अचल त्यागी ने पत्रकारों को बताया कि सोनलबेन का पति विनोद गायकवाड़ इस मामले में मुख्य संदिग्ध है और उसकी तलाश की जा रही है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ संदिग्ध ने अपनी मां को महाराष्ट्र में अपने पैतृक स्थान पर फोन कर बताया कि किसी ने उसके परिवार पर हमला किया और वह मौके से किसी तरह भाग निकला। किसी बाहर वाले के हमला करने के कोई सबूत नहीं है। ऐसा प्रतीत होता है कि उसने सभी को गुमराह करने के लिए झूठ बोला था।’’

उन्होंने बताया कि मामले की जांच और सबूत जुटाने के लिए पुलिस के पांच दलों का गठन किया गया है। पुलिस संजूबेन से भी पूछताछ कर रही है। विनोद ने कुछ दिन पहले संपत्ति विवाद को लेकर उन पर कथित तौर पर चाकू से हमला भी किया था।

अधिकारी ने बताया कि विनोद इस बात को लेकर नाराज था कि उनकी सास ने अपनी बेटी के नाम पर अपना घर स्थानांतरित करने से इनकार कर दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\