देश की खबरें | गुजरात पुलिस ने मोदी, योगी के आधार कार्ड से छेड़छाड़ के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात की एक पुलिस टीम ने बुधवार को उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आधार कार्ड से कथित रूप से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मुजफ्फरपुर (बिहार), 26 जुलाई गुजरात की एक पुलिस टीम ने बुधवार को उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आधार कार्ड से कथित रूप से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश कुमार के अनुसार, आरोपी अर्पणा दुबे उर्फ मदन कुमार को जिले के सादातपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया।

एसएसपी ने कहा, ‘‘आरोपी जिले के गरीबा गांव का रहने वाला है। वह कांटी थाना क्षेत्र में पड़ने वाले सादातपुर इलाके के एक कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई कर रहा था।’’

उन्होंने बताया, ‘‘वेबसाइट पर आधार कार्ड के साथ छेड़छाड़ करने के प्रयास किए जाने की जानकारी मिली थी और आईपी एड्रेस आरोपी का निकला’’ जिसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद से गुजरात पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

एसएसपी ने कहा, ‘‘बताया जा रहा है कि आरोपी के मोबाइल फोन में साइबर अपराध के सबूत हैं।’’

मुजफ्फरपुर पुलिस के प्रमुख ने कहा, गुजरात से आई पुलिस टीम दुबे को आगे की जांच और कार्रवाई के लिए अपने साथ ले गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी