देश की खबरें | गुजरात: जी-20 बैठक के दौरान ‘पंचतत्व ज्ञान’ प्रदर्शित करने को फैशन शो की मेजबानी करेगा निफ्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के गांधीनगर में स्थित प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) रविवार को जी-20 के वित्त मंत्रियों के लिए आयोजित सांस्कृतिक रात्रिभोज के दौरान ‘पंचतत्व’ के प्राचीन ज्ञान से प्रेरित एक फैशन शो की मेजबानी करेगा।

गांधीनगर, 15 जुलाई गुजरात के गांधीनगर में स्थित प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) रविवार को जी-20 के वित्त मंत्रियों के लिए आयोजित सांस्कृतिक रात्रिभोज के दौरान ‘पंचतत्व’ के प्राचीन ज्ञान से प्रेरित एक फैशन शो की मेजबानी करेगा।

निफ्ट ने शनिवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि जी-20 सम्मेलन में भाग ले रहे वैश्विक नेताओं के सामने इस कार्यक्रम में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर एवं जीवंत फैशन उद्योग को प्रदर्शित किया जाएगा।

उसने कहा कि निफ्ट निदेशक समीर सूद के मार्गदर्शन में अध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘मिशन लाइफ’ के दृष्टिकोण को रेखांकित करने के लिए इस कार्यक्रम के हर पहलू की योजना बनायी है और उसे अमलीजामा पहनाया।

संस्थान ने कहा कि यह कार्यक्रम भारत के पारंपरिक शिल्पों को प्रदर्शित करने के लिए एक वैश्विक मंच के रूप में काम करेगा तथा वह एकता एवं सभी सजीव वं निर्जीवों के बीच परस्पर निर्भरता का प्रतीक होगा।

सूद ने कहा, ‘‘ पंचतत्व -क्षितिज , जल , पावक, गगन एवं समीर के प्राचीन ज्ञान से प्रेरित हमारी प्रदर्शनी ऋगवेद से रामचरित मानस तक के प्रांचीन ग्रंथों में उल्लेखित इन पांच तत्वों के प्रति गहरी श्रद्धा की झलक पेश करती है। ’’

उन्होंने कहा कि हर तत्व को प्रदर्शित करते हुए पांच क्रम बनाये गये हैं जो स्वदेशी पारंपरिक शिल्प, शिल्पकौशल तथा कौशल एवं मानसिक क्रिया के माध्यम से एकता को प्रदर्शित करेगा।

संस्थान ने बताया कि मशहूर भारतीय डिजायनर रितू बेरी, अंजू बेदी और पायल जैन ने निफ्ट के साथ मिलकर इन पांच क्रमों में से तीन का डिजायन तैयार किया है।

गांधीनगर में 17-18 जुलाई को जी 20 के वित्तमंत्रियों एवं केंद्रीय बैंक के गवर्नर की बैठक की मेजबानी करेगा तथा इस सम्मेलन में 66 प्रतिनिधियों के हिस्सा लेने की संभावना है।

इस बैठक में वैश्विक अर्थव्यवस्था तथा अंतरराष्ट्रीय वित्तीय स्वरूप से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\