देश की खबरें | गुजरात: खेड़ा जिले में गरबा स्थल पर भीड़ ने किया हमला, सात लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के खेड़ा जिले में कथित तौर पर मुस्लिम समुदाय की भीड़ ने गरबा स्थल पर हमला कर दिया, जिसमें सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

खेड़ा, चार अक्टूबर गुजरात के खेड़ा जिले में कथित तौर पर मुस्लिम समुदाय की भीड़ ने गरबा स्थल पर हमला कर दिया, जिसमें सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने कहा कि करीब 150 लोगों की भीड़ ने सोमवार रात उंधेला गांव में एक मंदिर परिसर में गरबा कर रहे समूह पर पथराव किया।

पुलिस उपाधीक्षक वी. आर. बाजपेयी ने बताया कि मातर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने 13 लोगों को हिरासत में लिया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद गांव में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है।

बाजपेयी ने संवाददाताओं से कहा, “गांव के सरपंच ने एक मंदिर में गरबा का आयोजन किया था। मुस्लिम समुदाय की भीड़ ने इसे रोकने की कोशिश की।”

उन्होंने कहा कि भीड़ ने पथराव भी किया। ग्राम रक्षक दल (जीआरडी) के एक जवान और एक पुलिसकर्मी सहित कम से कम सात लोग घायल हो गए।

इससे पहले, खेड़ा के पुलिस अधीक्षक राजेश गढ़िया ने कहा था कि आरिफ और जहीर नामक व्यक्ति के नेतृत्व में एक समूह नवरात्रि गरबा स्थल में घुस गया और हंगामा कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\