देश की खबरें | गुजरात: अहमदाबाद जिले में खड़े ट्रक से टकराया मिनी-ट्रक, 10 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के अहमदाबाद जिले में एक मिनी ट्रक एक खड़े ट्रक से टकरा गया, जिससे मिनी ट्रक में सवार 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अहमदाबाद, 11 अगस्त गुजरात के अहमदाबाद जिले में एक मिनी ट्रक एक खड़े ट्रक से टकरा गया, जिससे मिनी ट्रक में सवार 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं।

जिले के पुलिस अधीक्षक अमित वसावा ने बताया कि यह घटना राजकोट-अहमदाबाद राजमार्ग पर बगोदरा गांव के पास सुबह करीब 11 बजे हुई।

उन्होंने बताया कि पीड़ित पड़ोसी सुरेंद्रनगर जिले के चोटिला से अहमदाबाद लौट रहे था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घटना पर दुख व्यक्त किया और प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की।

दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद अहमदाबाद रेंज के महानिरीक्षक प्रेम वीर सिंह मौके पर पहुंचे।

सिंह ने संवाददाताओं से कहा, “मिनी ट्रक लोगों को ले जाने के लिए नहीं था, लेकिन उसमें 23 लोगों को ले जाया जा रहा था। टायर पंचर हो जाने के बाद सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से यह मिनी ट्रक टकरा गया। हादसे में दस लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए।”

उन्होंने कहा कि मृतक और घायल व्यक्ति खेड़ा जिले के कपडवंज तालुका के एक गांव के रहने वाले थे और सुरेंद्रनगर के चोटिला शहर में एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद घर लौट रहे थे।

पीएमओ इंडिया ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, “अहमदाबाद जिले में बावला-बागोदरा राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना की सूचना पाकर दुःख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं। घायल शीघ्र स्वस्थ हों। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।”

उसने कहा, “प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने भी सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर हादसे में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू