देश की खबरें | गुजरात उच्च न्यायालय ने हरनी नाव हादसे पर वडोदरा नगर निगम की खिंचाई की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात उच्च न्यायालय ने सोमवार को हरनी नाव हादसे पर वडोदरा नगर निगम (वीएमसी) की खिंचाई करते हुए जलाशयों के प्रबंधन के लिए एक नीति बनाने और ऐसी घटनाओं के मामले में अधिकारियों की जवाबदेही तय करने को कहा।

अहमदाबाद, 29 जनवरी गुजरात उच्च न्यायालय ने सोमवार को हरनी नाव हादसे पर वडोदरा नगर निगम (वीएमसी) की खिंचाई करते हुए जलाशयों के प्रबंधन के लिए एक नीति बनाने और ऐसी घटनाओं के मामले में अधिकारियों की जवाबदेही तय करने को कहा।

अठारह जनवरी को वडोदरा की हरनी झील में छात्रों और शिक्षकों को पिकनिक पर ले जा रही एक नाव पलट गई थी। इस हादसे में 12 छात्रों और दो शिक्षकों की मौत हो गई, जबकि 18 छात्रों और दो शिक्षकों को बचा लिया गया था।

घटना पर स्वत: संज्ञान जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश सुनीता अग्रवाल और न्यायमूर्ति अनिरुद्ध पी. माई की खंडपीठ ने कहा कि जब तक ऐसी घटना नहीं होती, लोग ‘‘इनकार की स्थिति’’ में रहते हैं, सोचते हैं कि ऐसा कभी नहीं होगा।

जब नगर निकाय के वकील ने घटना के बाद उठाए गए कदमों के बारे में अदालत को बताया तो पीठ ने कहा, ‘‘आपने (वीएमसी) घटना के बाद सैकड़ों सुधारात्मक कदम उठाए होंगे, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। हम जानना चाहते हैं कि आप घटना से पहले कैसे काम कर रहे थे, और क्या निगम में कोई जवाबदेह है या नहीं?’’

अदालत को सूचित किया गया कि नगर निकाय ने हादसे से पहले झील का प्रबंधन करने वाले निजी ठेकेदार को घटना से पहले दो बार नोटिस जारी किए थे।

इस पर अदालत ने जानना चाहा कि निर्देशों का पालन करने में विफल रहने के बाद भी ठेकेदार को काम करने की अनुमति क्यों दी गई।

अदालत ने मौखिक टिप्पणी की, ‘‘यह निगम की ओर से केवल एक दिखावा है। हम निगम का हलफनामा भी तलब करेंगे। नगर निगम आयुक्त इसके लिए जवाबदेह हैं क्योंकि यह वीएमसी के अधिकार क्षेत्र में है।’’

न्यायमूर्ति अग्रवाल ने कहा कि नगर निकायों द्वारा मनोरंजन के उद्देश्य के लिए जलाशयों का उपयोग करना गलत नहीं है, लेकिन अगर उन्हें इस उद्देश्य के लिए निजी व्यक्तियों को दिया जाता है तो ‘‘कुछ निर्देश, जवाबदेही और निगरानी होनी चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\