जरुरी जानकारी | गुजरात उच्च न्यायालय ने कर रिटर्न दायर करने की समयसीमा बढ़ाने की मांग करने वाली याचिका खारिज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गुजरात उच्च न्यायालय ने रिटर्न भरने की समय सीमा बढ़ाने की मांग करने वाली एक याचिका को खारिज कर दी। हालांकि उच्च न्यायालय ने कहा कि सीबीडीटी देर से रिटर्न भरने पर जुर्माने को लेकर उदार रवैया अपना सकता है।

नयी दिल्ली, 14 जनवरी गुजरात उच्च न्यायालय ने रिटर्न भरने की समय सीमा बढ़ाने की मांग करने वाली एक याचिका को खारिज कर दी। हालांकि उच्च न्यायालय ने कहा कि सीबीडीटी देर से रिटर्न भरने पर जुर्माने को लेकर उदार रवैया अपना सकता है।

आयकर विभाग ने उन मामलों में रिटर्न भरने की समयसीमा को आगे बढ़ाने की मांग सोमवार को खारिज कर दी थी, जिनमें 15 फरवरी से पहले ऑडिट की आवश्यकता है।

13 जनवरी 2021 के एक मौखिक आदेश के अनुसार, अदालत ने कहा कि वह इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि उसे सभी पक्षों को सुनने के बाद मामले में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिये।

उसने कहा, ‘‘दोनों याचिकाएं अंतत: असफल हो जाती हैं और इस कारण निरस्त की जाती हैं। इस स्तर पर हम यही कह सकते हैं कि सीबीडीटी देर से रिटर्न भरने पर जुर्माने को लेकर उदार रुख अपनाने के संबंध में परिपत्र जारी कर सकता है। हम इस मामले में सीबीडीटी के बेहतर विवेक पर निर्णय छोड़ देते हैं।’’

अभी आयकर अधिनियम की धारा 271बी के तहत रिटर्न भरने संबंधी अनुपालन में असफल रहने पर आकलन अधिकारी करदाता के ऊपर कुल बिक्री, टर्नओवर अथवा व्यवसाय की कुल प्राप्ति के 1.5 प्रतिशत के बराबर तक जुर्माना लगा सकते हैं।

गुजरात उच्च न्यायालय में ऑल इंडिया गुजरात फेडरेशन ऑफ टैक्स कंसल्टेंट्स ने याचिका दायर की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\