देश की खबरें | गुजरात सरकार फिर से लॉकडाउन लागू करने पर नहीं कर रही विचार : मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के स्वास्थ्य राज्य मंत्री कुमार कनानी ने राज्य में लॉकडाउन लगाने को लेकर प्रसारित हो रहे संदेशों को फर्जी करार देते हुए कहा कि दोबारा लॉकडाउन लगाने की सरकार की कोई योजना नहीं है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, 17 नवंबर गुजरात के स्वास्थ्य राज्य मंत्री कुमार कनानी ने राज्य में लॉकडाउन लगाने को लेकर प्रसारित हो रहे संदेशों को फर्जी करार देते हुए कहा कि दोबारा लॉकडाउन लगाने की सरकार की कोई योजना नहीं है।

मंत्री ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘ मेरे नाम से एक कथित पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें आवासीय सोसाइटी के अध्यक्षों और सचिवों से ‘स्वेच्छा से लॉकडाउन’ लगाने और अपने स्तर पर उनका कड़ाई से अनुपालन कराने को कहा गया है।’’

यह भी पढ़े | कोरोना के मुंबई में आज 541 नए केस पाए गए, 14 की मौत: 17 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि यह चिट्ठी फर्जी है और कुछ तत्वों ने नागरिकों के बीच भय का माहौल पैदा करने के लिए ऐसा किया है।

मंत्री ने कहा, ‘‘गुजरात में कोरोना वायरस की स्थिति नियंत्रण में है। हम लॉकडाउन लागू करने पर विचार नहीं कर रहे हैं। लोगों को ऐसे फर्जी और आधारहीन संदेश से भयभीत होने की जरूरत नहीं है।’’

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र दिवाली 2020 बंपर लॉटरी के परिणाम घोषित, lottery.maharashtra.gov.in पर चेक करें विनर लिस्ट.

इस बीच, राज्य के उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री नितिन पटेल ने लोगों से आह्वान किया कि हाल में कोविड-19 के बढ़े मामलों से भयभीत होने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह सच है कि कुछ हद तक मामलों में वृद्धि हुई है, लेकिन लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। अक्टूबर में कोविड-19 के रोजाना करीब 800 मामले आ रहे थे और उससे कुछ महीने पहले 1200 मामले आ रहे थे। अब फिर से संक्रमण के 1,100 से 1,200 के बीच मामले आ रहे हैं।’’

गांधीनगर में उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि यात्रा करने के दौरान, लोगों से मिलने जुलने के दौरान हम सभी को सतर्क रहने की जरूरत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू