देश की खबरें | गुजरात: कांग्रेस के पूर्व विधायक धीरू भील भाजपा में शामिल हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आदिवासी नेता और कांग्रेस के पूर्व विधायक धीरू भील बृहस्पतिवार को गुजरात के छोटा उदयपुर जिले में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए।

छोटा उदयपुर, 18 मई आदिवासी नेता और कांग्रेस के पूर्व विधायक धीरू भील बृहस्पतिवार को गुजरात के छोटा उदयपुर जिले में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए।

पूर्व विधायक के साथ जिला और तालुका पंचायतों के कई कांग्रेस सदस्य भी भाजपा में शामिल हुए। राज्य भाजपा प्रमुख सी आर पाटिल ने नसवाड़ी तहसील के केसरपुरा गांव में एक समारोह में भगवा गमछा और टोपी भेंट कर भील का पार्टी में स्वागत किया।

धीरू भील चार बार के विधायक रह चुके हैं। हालांकि, पिछले विधानसभा चुनाव में सांखेड़ा विधानसभा सीट से वो भाजपा उम्मीदवार अभसिंह तड़वी से हार गए थे।

पाटिल, भील के पैतृक गांव केसरपुरा में एक मॉडल स्कूल का उद्घाटन करने पहुंचे थे।

भील ने बुधवार को घोषणा की थी कि वह क्षेत्र का विकास सुनिश्चित करने के लिए सत्तारूढ़ दल में शामिल हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हें कांग्रेस से कोई शिकायत नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\