देश की खबरें | गुजरात: गिर सोमनाथ तट पर मिले चरस के पैकेट घर में रखने के आरोप में मछुआरा गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के गिर सोमनाथ में एक मछुआरे को अपने घर पर कथित तौर पर चरस के 16 पैकेट छिपा कर रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

गिर सोमनाथ (गुजरात), 25 सितंबर गुजरात के गिर सोमनाथ में एक मछुआरे को अपने घर पर कथित तौर पर चरस के 16 पैकेट छिपा कर रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान शब्बीर खारिया के तौर पर की गई है, जिसके पास से चरस के 16 पैकेट मिले, जिनका वजन लगभग 17 किलोग्राम और कीमत 26.45 लाख रुपये है।

पुलिस अधीक्षक मनोहरसिंह जडेजा के मुताबिक, आरोपी के पास से बरामद चरस के पैकेट उसी खेप का हिस्सा थे, जो हाल ही में गिर सोमनाथ, पोरबंदर और जूनागढ़ जिलों में समुद्री तटों से बरामद की गई थी।

जडेजा ने संवाददाताओं से कहा, ''विशेष अभियान समूह (एसओजी) और स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) के एक संयुक्त दल को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने अपने घर में चरस के 16 पैकेट रखे हैं। हमने शब्बीर खारिया को 26 लाख रुपये मूल्य के 17 किलो वजनी चरस के 16 पैकेट के साथ गिरफ्तार किया है।''

जडेजा ने कहा कि आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) उक्त मामले की जांच कर रहा है। इस तरह के 350 पैकेट कुछ दिन पहले गिर सोमनाथ समेत तीन तटीय जिलों के समुद्री तटों से बरामद हुए थे।

उन्होंने कहा कि खारिया पर मादक पदार्थ रोधी अधिनियम (एनडीपीएस) के तहत आरोप लगाए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

‘I Love My Daughter’: यूपी के मेरठ में तलाक के बाद बेटी का ढोल-नगाड़ों से भव्य स्वागत, पिता ने कहा- 'बेटी की खुशी सबसे ऊपर' (Watch Video)

India TV के चेयरमैन रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें