देश की खबरें | गुजरात : उपचुनाव के नतीजों में पिछड़ रही कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में आठ सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों में बाजी मार रही सत्तारूढ़ भाजपा पर राज्य की कांग्रेस इकाई ने मंगलवार को निशाना साधा और आरोप लगाया कि सामने आए नतीजे भाजपा की सत्ता में बने रहने के लिए उपयोग की जाने वाली ''धन, हेराफेरी, ब्लैकमेल करने जैसे गलत तरीकों'' की नीति की विजय है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, 10 नवंबर गुजरात में आठ सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों में बाजी मार रही सत्तारूढ़ भाजपा पर राज्य की कांग्रेस इकाई ने मंगलवार को निशाना साधा और आरोप लगाया कि सामने आए नतीजे भाजपा की सत्ता में बने रहने के लिए उपयोग की जाने वाली ''धन, हेराफेरी, ब्लैकमेल करने जैसे गलत तरीकों'' की नीति की विजय है।

भाजपा ने तीन सीटों पर उपचुनाव में जीत दर्ज कर ली है जबकि अन्य पांच सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

यह भी पढ़े | ODOP: उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार ने कोरोना काल में रेशम उद्योग में फूंकी नई जान.

राज्य की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने कहा कि पार्टी ने जनता के निर्णय को स्वीकार किया है।

हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि यह पार्टी की उन उम्मीदों से बिल्कुल उलट है कि मतदाता ''विधायकों की खरीद-फरोख्त और धन-बल'' में लिप्त भाजपा को सबक सिखाएंगे। हालांकि, भाजपा पूर्व में कांग्रेस द्वारा लगाए गए ऐसे आरोपों को खारिज करती रही है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election Results 2020: बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम हो रहे हैं घोषित, यहां देखें आरजेडी के विजयी उम्मीदवारों की लिस्ट.

चावड़ा ने प्रेसवार्ता में कहा, '' लोकतंत्र में मतदाता सर्वोच्च हैं। हम उनके निर्णय को स्वीकार करते हैं लेकिन यह हमारी उन उम्मीदों से बिल्कुल उलट है कि मतदाता '' धन-बल और बाहुबल के जरिए विधायकों की खरीद-फरोख्त'' में लिप्त रहने के कारण भाजपा को सबक सिखाएंगे।''

उन्होंने आरोप लगाया, '' हमारी हार का प्राथमिक कारण भाजपा द्वारा लोकतांत्रिक मूल्यों को दरकिनार कर साम, दाम, दंड, भेद की नीति अपनाना है।''

कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पूरी एकजुटता के साथ मिलकर काम किया और हम अब भी पूरी तरह एकजुट हैं और हार के कारणों को लेकर मंथन करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Weather Update: निशिन में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? ब्रॉन्ज मेडल मैच से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Preview: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में आज खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

How And Where To Watch Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुत्फ

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी