देश की खबरें | गुजरात के मुख्यमंत्री व भाजपा नेताओं ने विभाजन के दौरान जान गंवाने वालों को श्रद्धाजंलि दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने सोमवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर, देश के बंटवारे के दौरान हुई हिंसा में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

अहमदाबाद, 14 अगस्त गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने सोमवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर, देश के बंटवारे के दौरान हुई हिंसा में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री पटेल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर कहा कि भारत का विभाजन बेहद दर्दनाक घटनाक्रम था जिसने कई लोगों की जान ली।

उन्होंने कहा, “ 1947 में हमारे देश का विभाजन बेहद दर्दनाक घटनाक्रम था। बंटवारे की वजह से अनेक लोगों की जान गई जबकि कई लोग बेघर हो गए। विभाजन विभीषिक स्मृति दिवस के मौके पर, मैं विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”

गुजरात प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष गोरधन झडफिया और पार्टी के प्रदेश महासचिव (संगठन) रत्नाकर ने गांधीनगर में पार्टी मुख्यालय में एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

झडफिया ने कहा, ‘‘ हम भारतीय 15 अगस्त को स्वतंत्रता पाकर खुश हुए लेकिन विभाजन की दर्दनाक यादें आने वाले पीढ़ियों को परेशान करेंगी। भाजपा ने अपने सभी जिला कार्यालयों में इन दर्दनाक यादों पर प्रदर्शनियों का आयोजन किया है ताकि मौजूदा पीढ़ी विभाजन के दर्द को याद कर सके और उसे महसूस कर सके।”

भाजपा की अहमदाबाद नगर इकाई शाम को ‘मशाल यात्रा’ निकालेगी और विभाजन के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए शहर के शाहपुर इलाके में एक प्रदर्शनी आयोजित होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी