Gujarat Road Accident: गुजरात के द्वारका में डिवाइडर पार कर तीन वाहनों से टकराई बस, तीन बच्चों समेत 7 लोगों की मौत

गुजरात में द्वारका के निकट शनिवार शाम एक बस डिवाइडर पार करके दो कार और एक मोटरसाइकिल से टकरा गयी जिससे चार बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए.

(Photo Credits ANI)

देवभूमि द्वारका, 28 सितंबर : गुजरात में द्वारका के निकट शनिवार शाम एक बस डिवाइडर पार करके दो कार और एक मोटरसाइकिल से टकरा गयी जिससे चार बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 51 पर देर शाम करीब 7:45 बजे हुई जब बस द्वारका से सोमनाथ जा रही थी.

एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस का चालक सड़क पर बैठे मवेशियों से टकराने से बचने की कोशिश कर रहा था तभी बस डिवाइडर के पार चली गई और विपरीत दिशा से आ रही दो कार और एक मोटरसाइकिल से टकरा गई. पुलिस निरीक्षक डी एच भट्ट ने बताया कि सात लोगों की मौत हो गई है, जिनमें चार बच्चे, दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं. यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में पुलिसकर्मी शहीद, दो अधिकारी घायल

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान हेतलबेन ठाकोर (25), तान्या (2), रियांश (3), विशन (7), प्रियांशी (13), भावनाबेन ठाकोर (35) और चिराग राणाभाई (25) के रूप में हुई. अधिकारी ने बताया कि मृतकों में से छह गांधीनगर के कलोल के थे जबकि एक द्वारका का निवासी था.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Satta Bazar Favorite Team: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट