देश की खबरें | गुजरात: मंदिर जाने पर दलित परिवार पर हमला, 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के कच्छ जिले के गांधीधाम कस्बे के पास एक गांव में मंदिर में दर्शन करने को लेकर करीब 20 लोगों ने दलित परिवार के छह सदस्यों पर कथित रूप से हमला कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

गांधीधाम, 29 अक्टूबर गुजरात के कच्छ जिले के गांधीधाम कस्बे के पास एक गांव में मंदिर में दर्शन करने को लेकर करीब 20 लोगों ने दलित परिवार के छह सदस्यों पर कथित रूप से हमला कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक किशोरसिंह जाला ने बताया कि कथित घटना मंगलवार (26 अक्टूबर) को भचाऊ थाना क्षेत्र के नेर गांव में हुई, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

जाला ने कहा, ''इस संबंध में दो प्राथमिकी दर्ज की गईं, एक गोविंद वाघेला द्वारा और दूसरी उनके पिता जगभाई द्वारा। दोनों ने दावा किया कि लगभग 20 लोगों ने उन पर हमला किया। हमने अपराधियों को पकड़ने के लिए आठ टीमों का गठन किया है।''

काना अहीर, राजेश महाराज, केसरा रबाई, पाबा रबारी और काना कोली सहित 20 लोगों की भीड़ के खिलाफ अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत हत्या के प्रयास, डकैती, लूट और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।

प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी इस बात से नाराज थे कि गोविंद वाघेला और उनका परिवार 20 अक्टूबर को नेर गांव के राम मंदिर में पूजा के लिये आया था, जब वहां प्राण प्रतिष्ठा की रस्म चल रही थी।

शिकायत में कहा गया है कि 26 अक्टूबर को वाघेला अपनी दुकान पर थे तभी उन्हें पता चला कि कुछ लोगों ने उनके खेत में मवेशी भेजकर उनकी फसल को नष्ट कर दिया है।

पुलिस ने बताया कि जब शिकायतकर्ता और उसके चाचा गणेश वाघेला मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर पाइप, लाठियों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

प्राथमिकी के अनुसार आरोपियों ने कथित तौर पर एक मोबाइल फोन भी चुरा लिया और शिकायतकर्ता के रिक्शा को क्षतिग्रस्त कर दिया ।

शिकायतकर्ता ने यह आरोप भी लगाया है कि आरोपियों ने उसकी मां बड़ीबेन, पिता जगभाई और दो अन्य रिश्तेदारों पर हमला किया और छह पीड़ितों का भुज के एक सामान्य अस्पताल में इलाज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Akshaya Tritiya Gold Auction: अक्षय तृतीया के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर में सोने की नीलामी, भक्तों को बप्पा के आभूषण खरीदने का मौका

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें