देश की खबरें | गुजरात : सेना में भर्ती के अकांक्षी प्रतियोगियों ने लिखित परीक्षा में देरी के खिलाफ किया प्रदर्शन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सशस्त्र बलों में भर्ती की घोषित नयी ‘‘अग्निपथ’’ योजना के खिलाफ चल रहे देशव्यापी प्रदर्शनों के बीच गुजरात के जामनगर स्थित सेना भर्ती केंद्र के सामने सेना में भर्ती के अकांक्षी उम्मीदवार जमा हुए और यथाशीघ्र उनकी लिखित परीक्षा कराने की मांग की, जो गत दो साल से लंबित है।
जामनगर, 18 जून सशस्त्र बलों में भर्ती की घोषित नयी ‘‘अग्निपथ’’ योजना के खिलाफ चल रहे देशव्यापी प्रदर्शनों के बीच गुजरात के जामनगर स्थित सेना भर्ती केंद्र के सामने सेना में भर्ती के अकांक्षी उम्मीदवार जमा हुए और यथाशीघ्र उनकी लिखित परीक्षा कराने की मांग की, जो गत दो साल से लंबित है।
एक अधिकारी ने बताया कि सेना में भर्ती के करीब 100 अकांक्षी सेना भर्ती कार्यालय के समक्ष लिखित परीक्षा जल्द कराने की मांग अधिकारियों तक पहुंचने के लिए जमा हुए, जिसके मद्देनजर वहां भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा कोविड-19 महामारी की वजह से हो नहीं सकी है।
अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांग सेना के भर्ती अधिकारी के समक्ष रखी और लंबित परीक्षा यथाशीघ्र कराए जाने का आश्वासन मिलने के बाद वहां से वापस चले गए।
पुलिस अधीक्षक प्रेमसुख डेलु ने कहा, ‘‘इन प्रतिभागियों ने शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है और अपने अंतिम परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं, जिसे कराने में कोविड-19 की वजह से देरी हुई है। उन्हें आश्वस्त किया गया कि वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशानुसार यथाशीघ्र उनकी परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।’’
उल्लेखनीय है कि 20 मार्च 2021 को हुई शारीरिक परीक्षा में गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र के सैकड़ों युवा शामिल हुए थे।
सेना में भर्ती के अकांक्षी एक युवक ने बताया कि उन्हें कोविड-19 महामारी की वजह से अंतिम परीक्षा की कई तारीखें बताई गई लेकिन चूंकी अब महामारी खत्म हो चुकी है फिर भी तारीख की घोषणा नहीं की गई है।
उसने बताया, ‘‘ हम पिछले डेढ़ साल से अंतिम परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं; लेकिन अबतक परीक्षा नहीं हुई है।हमारी चिकित्सा और शारीरिक जांच हो चुकी है; लेकिन सेना के भर्ती अधिकारियों को ऊपर से परीक्षा कराने को लेकर अबतक आदेश नहीं मिला है। ’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)