देश की खबरें | गुजरात आप प्रमुख ने कहा, भाजपा के ‘‘गुंडों’’ ने मेरे घर के बाहर प्रदर्शन किया, मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने कहा कि सात अज्ञात लोगों के खिलाफ शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) की गुजरात इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन करने और सूरत में उनके आवासीय परिसर के सदस्यों को कथित रूप से धमकाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

सूरत, तीन जुलाई पुलिस ने कहा कि सात अज्ञात लोगों के खिलाफ शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) की गुजरात इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन करने और सूरत में उनके आवासीय परिसर के सदस्यों को कथित रूप से धमकाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि अमरोली थाने में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

इटालिया ने प्रदर्शनकारियों को ‘‘भाजपा के गुंडे’’ कहा, जिन्होंने उनकी अनुपस्थिति में उनकी मां और बहन को धमकाया।

वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि परिवार के सदस्यों को धमकाने की ऐसी ‘‘गंदी राजनीति बिलकुल गलत’’ है और गुजरात के लोगों द्वारा इसकी निंदा की जाएगी।

इटालिया ने कहा, ‘‘भाजपा के गुंडे मेरे घर पहुंचे और सोसाइटी में हंगामा किया तथा हाथापाई भी की। वे अब मेरे परिवार को बीच में ला रहे हैं, जिससे मैं दुखी हूं।’’

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘गुजरात में यह क्या हो रहा है? परिवार के सदस्यों, खासकर महिलाओं को इस तरह से धमकाना, बिलकुल गलत है। गुजरात के लोग शांतिप्रिय और अहिंसक हैं। उन्हें इस तरह की गंदी राजनीति बिलकुल पसंद नहीं है।’’

भाजपा की सूरत इकाई ने आरोपों का खंडन किया। पार्टी प्रवक्ता एवं पूर्व महापौर जगदीश पटेल ने कहा कि उनकी पार्टी इस घटना में किसी भी तरह से शामिल नहीं है।

उन्होंने कहा कि मामले में जवाबी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है और आगे की जांच पुलिस को करनी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू