नयी दिल्ली, आठ सितंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि उच्च शिक्षण संस्थान और कौशल विकास केंद्र 21 सितंबर से अपनी कक्षाएं बहाल कर सकते हैं।
मंत्रालय ने साथ ही उनसे अलग-अलग समय पर कक्षाएं आयोजित करने, डेस्कों के बीच छह फुट की दूरी बनाने एवं परिसरों को संक्रमण मुक्त करने जैसे कोविड-19 सुरक्षा उपाय अपनाने को कहा है।
यह भी पढ़े | Delhi: दिल्ली में शर्मसार करने वाली घटना, 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ युवक ने किया दुष्कर्म.
मंत्रालय द्वारा जारी दिशानिर्देश के अनुसार कक्षाओं में बैठने का इंतजाम ऐसा हो कि कुर्सियों और डेस्कों के बीच छह फुट की दूरी हो।
इसमें कहा गया, ‘‘ कक्षाएं अलग अलग समयावधि पर हों, ताकि एक दूसरे से दूरी सुनिश्चित हो सके और कक्षा परिसरों को संक्रमण मुक्त किया जा सके। अकादमिक समय सारणी में नियमित कक्षा अध्यापन और ऑनलाईन अध्यापन एवं मूल्यांकन हो। ’’
दिशानिर्देश के अनुसार साझा छात्रावासों में बिस्तरों के बीच छह छह फुट की दूरी हो।
मंत्रालय ने कहा, ‘‘ भोजनालय में हर वक्त एक दूसरे से दूरी का पालन हो। भोजन का समय अलग अलग कर दिया जाना चाहिए ताकि भीड़ न हो।
मंत्रालय ने कहा कि सभी शिक्षकों, कर्मियों, विद्यार्थियों एवं आंगुतकों के लिए एक दूसरे से दूरी, मास्क लगाना, हाथ बार-बार धोना, हैंड सेनेटाइजर का उपयोग अनिवार्य हो।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY