जरुरी जानकारी | दिल्ली की पान मसाला विनिर्माता कंपनी की 830 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी चोरी पकड़ी गयी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय जीएसटी अधिकारियों ने एक यहां अवैध पान मसाला निर्माण इकाई द्वारा 830 करोड़ रुपये से अधिक की कर चोरी का पता लगाया है। इस संबंध में एक व्यक्ति को उसकी संलिप्तता के लिये गिरफ्तार किया गया है। एक आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी गयी।

नयी दिल्ली, तीन जनवरी केंद्रीय जीएसटी अधिकारियों ने एक यहां अवैध पान मसाला निर्माण इकाई द्वारा 830 करोड़ रुपये से अधिक की कर चोरी का पता लगाया है। इस संबंध में एक व्यक्ति को उसकी संलिप्तता के लिये गिरफ्तार किया गया है। एक आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी गयी।

बयान में कहा गया कि कंपनी ने बिना किसी पंजीकरण के और शुल्क भुगतान के गुटखा / पान मसाला / तम्बाकू उत्पादों की आपूर्ति की। इस तरह से कंपनी ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की चोरी की।

केंद्रीय कर आयुक्त कार्यालय (पश्चिमी दिल्ली) ने शनिवार को एक बयान में कहा, ‘‘निर्माता के परिसर में तलाशी के आधार पर यह पाया गया कि परिसर में एक गोदाम, मशीनों, कच्चे माल और निर्मित उत्पादों द्वारा गुटखा / पान मसाला / तंबाकू उत्पाद का अवैध निर्माण चल रहा था।’’

बयान में कहा गया कि लगभग 65 मजदूर अवैध कारखाने में काम करते पाये गये।

तलाशी में तैयार गुटखा और कच्चे माल जैसे चूना, सादा कत्था, तंबाकू के पत्ते आदि की जब्ती हुई, जिनकी कीमत लगभग 4.14 करोड़ रुपये आंकी गयी।

बयान के अनुसार, ‘‘सबूतों के आधार पर जब्त किए गए स्टॉक और दर्ज इकबालिया बयानों से 831.72 करोड़ रुपये की कर चोरी का पता चला है। आगे की जांच जारी है।’’

बयान में कहा गया कि इस कंपनी द्वारा विभिन्न राज्यों में गुटखे के तैयार उत्पाद की आपूर्ति की जा रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\