जरुरी जानकारी | जीएसटी विभाग ने 557 करोड़ रुपये के फर्जी आईटीसी मामले में तीन लोगों को पकड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग के अधिकारियों ने फर्जी बिल बनाने वाले दो गिरोहों का पर्दाफाश करते हुए इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

नयी दिल्ली, 27 जुलाई वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग के अधिकारियों ने फर्जी बिल बनाने वाले दो गिरोहों का पर्दाफाश करते हुए इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

ये गिरोह फर्जी तरीके से 557 करोड़ रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) दावा करने में शामिल 246 मुखौटा/ फर्जी कंपनियों से जुड़े हैं।

वित्त मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, मामले में शामिल दो मुख्य साजिशकर्ताओं के लैपटॉप और मोबाइल फोन की जांच की जा रही है ताकि उनके द्वारा जारी किए गए फर्जी बहीखाता, चालान, ई-वे बिल आदि को वापस जुटाया जा सके। इसके अलावा, फर्जी जीएसटी बिल और अवैध नकदी प्रवाह के लेनदेन से जुड़ी व्हाट्सएप के चैट/ वॉयस संदेश भी मिले हैं।

मंत्रालय के अनुसार, प्रारंभिक जांच में फर्जी कंपनियों के नाम पर बैंक खाते खोलने में बैंक अधिकारियों की संलिप्तता भी सामने आई है।

बयान के अनुसार, ‘‘जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) की मेरठ क्षेत्रीय इकाई ने 246 मुखौटा/ फर्जी संस्थाओं से जुड़े फर्जी बिल बनाने वाले दो प्रमुख गिरोहा का खुलासा किया जिन्होंने 557 करोड़ रुपये की फर्जी आईटीसी जारी की है।’’

इन दोनों गिरोह ने 246 फर्जी कंपनियों के माध्यम से 1,500 से अधिक लाभार्थी कंपनियों को 3,142 करोड़ रुपये के कर-योग्य करोबार वाले चालान जारी किए हैं, जिसमें 557 करोड़ रुपये का आईटीसी शामिल है।

मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को 26 जुलाई को मेरठ की आर्थिक अपराध अदालत में पेश किया गया और उन्हें आठ अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज