देश की खबरें | जीएसटी अधिकरण की राज्य पीठ के लिए केंद्र को सिफारिश भेजे जीएसटी परिषद : उच्च न्यायालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मंगलवार को एक अहम फैसले में जीएसटी परिषद को प्रयागराज में जीएसटी अपीलीय अधिकरण और गाजियाबाद, लखनऊ, वाराणसी और आगरा में इसकी पीठ स्थापित करने के लिए अपनी सिफारिश केंद्र को भेजने को कहा।

प्रयागराज, नौ फरवरी इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मंगलवार को एक अहम फैसले में जीएसटी परिषद को प्रयागराज में जीएसटी अपीलीय अधिकरण और गाजियाबाद, लखनऊ, वाराणसी और आगरा में इसकी पीठ स्थापित करने के लिए अपनी सिफारिश केंद्र को भेजने को कहा।

न्यायमूर्ति एसपी केसरवानी और न्यायमूर्ति डॉ वाईके श्रीवास्तव की पीठ ने उक्त निर्देश पारित करते हुए कहा, “इस मामले के तथ्यों एवं परिस्थितियों को देखते हुए और सीजीएसटी की धारा 109 (6) के कानूनी आदेश को ध्यान में रखते हुए, हम निर्देश देते हैं कि जीएसटी परिषद 14 मार्च, 2020 को हुई 39वीं बैठक के एजेंडा संख्या छह की अपनी सिफारिश आज से दो सप्ताह के भीतर केंद्र को भेजे।”

अदालत ने कहा, “इसके बाद केंद्र सरकार चार सप्ताह के भीतर सीजीएसटी कानून की धारा 109 की उप धारा (6) के नियमों के तहत अधिसूचना जारी कर प्रयागराज में जीएसटी अपीलीय अधिकरण की राज्य पीठ और गाजियाबाद, लखनऊ, वाराणसी और आगरा में चार पीठों की स्थापना करे।”

अदालत ने केंद्र और राज्य सरकार को दिए निर्देश में कहा कि उत्तर प्रदेश में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) अपीलीय अधिकरण की राज्य पीठ और क्षेत्रीय पीठें, जहां तक संभव हो सके एक अप्रैल, 2021 से परिचालन में ला दी जाएं।

उक्त निर्देश पारित करते हुए अदालत ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपीलीय अधिकरण नहीं होने से संवैधानिक अपील के लिए पीड़ित व्यक्तियों के अधिकार गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं और यह सीजीएसटी कानून/यूपी जीएसटी कानून के बनने के बाद से सतत रूप से जारी है।

उल्लेखनीय है कि इलाहाबाद में जीएसटी अपीलीय अधिकरण के गठन के अनुरोध के साथ कई रिट याचिकाएं दायर की गई थीं जिनका उक्त निर्देशों के साथ निस्तारण कर दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\