जरुरी जानकारी | जीएसटी संग्रह मई में 12 प्रतिशत बढ़कर 1.57 लाख करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह मई में 12 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1.57 लाख करोड़ रुपये रहा। यह लगातार तीसरी महीना है जब जीएसटी संग्रह 1.50 लाख करोड़ रुपये से ऊपर रहा है। वित्त मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, एक जून माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह मई में 12 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1.57 लाख करोड़ रुपये रहा। यह लगातार तीसरी महीना है जब जीएसटी संग्रह 1.50 लाख करोड़ रुपये से ऊपर रहा है। वित्त मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह सभी राज्यों में पिछले एक वर्ष से लगातार अच्छे आर्थिक प्रदर्शन को बताता है।

मई, 2022 में जीएसटी संग्रह 1.41 लाख करोड़ रुपये रहा था। इससे पहले अप्रैल, 2023 में जीएसटी संग्रह रिकॉर्ड 1.87 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया था।

मंत्रालय ने बताया कि मई में सकल जीएसटी राजस्व 1,57,090 करोड़ रुपये रहा। इसमें केंद्रीय जीएसटी 28,411 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी 35,828 करोड़ रुपये और एकीकृत जीएसटी 81,363 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर जुटाए गए 41,772 करोड़ रुपये सहित) और उपकर 11,489 करोड़ रुपये (माल आयात पर जुटाए गए 1,057 करोड़ रुपये सहित) रहा है।

मंत्रालय ने बयान में कहा, “मई, 2023 में राजस्व पिछले वर्ष इसी महीने के जीएसटी राजस्व संग्रह से 12 प्रतिशत ज्यादा है।”

इस दौरान वस्तुओं के आयात पर राजस्व पिछले वर्ष के समान महीने की तुलना में 12 प्रतिशत ज्यादा रहा है और घरेलू लेनदेन पर राजस्व (सेवाओं के आयात समेत) 11 प्रतिशत अधिक रहा है।

मई लगातार तीसरा महीना है जब जीएसटी संग्रह 1.50 लाख करोड़ रुपये के पार रहा है। इससे पहले अप्रैल में जीएसटी संग्रह 1.87 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था जबकि मार्च में यह 1.60 लाख करोड़ रुपये रहा था।

मई 1.40 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा जीएसटी संग्रह वाला लगातार 14वां महीना है। एक जुलाई, 2017 को जीएसटी लागू होने के बाद जीएसटी संग्रह पांच बार 1.50 लाख करोड़ के आंकड़े को पार कर चुका है।

केपीएमजी इन इंडिया के प्रमुख (अप्रत्यक्ष कर) अभिषेक जैन ने कहा कि जीएसटी संग्रह इस वित्त वर्ष सरकार के बजट अनुमान के अनुरूप है।

उन्होंने कहा, ‘‘सितंबर 2023 से पहले व्यापक स्तर पर जीएसटी ऑडिट होने हैं, इससे आने वाले महीनों में आंकड़ा ऊपर जा सकता है।’’

डेलॉयट इंडिया के भागीदार एम एस मणि ने कहा कि ये संग्रह अप्रैल में किए गए लेनदेन की आपूर्ति से संबंधित हैं। हालांकि मूल्य के हिसाब से देखा जाए तो आंकड़ा पिछले महीने से कम है, लेकिन पिछले साल से विभिन्न राज्यों में अच्छे आर्थिक प्रदर्शन को प्रतिबिंबित करता है।

रेटिंग एजेंसी इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि मई, 2023 में जीएसटी संग्रह उम्मीदों से कुछ अधिक ही रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगले कुछ महीनों में हमारा अनुमान है कि जीएसटी राजस्व 1.55 लाख करोड़ से 1.65 लाख करोड़ रुपये रह सकता है। प्रतिशत के रूप में सालाना आधार पर यह 10 से 11 प्रतिशत बैठता है, जो चालू वित्त वर्ष में मौजूदा मूल्य पर जीडीपी वृद्धि के अनुरूप है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े