जरुरी जानकारी | अप्रैल-जुलाई में जीएसटी संग्रह 24.15 प्रतिशत बढ़ा: पंजाब के वित्तमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सोमवार को कहा कि राज्य के माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह में चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों में साल-दर-साल आधार पर 24.15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

चंडीगढ़, एक अगस्त पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सोमवार को कहा कि राज्य के माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह में चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों में साल-दर-साल आधार पर 24.15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

चीमा ने यहां मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘चार महीनों में अप्रैल से जुलाई तक, राज्य में जीएसटी संग्रह में 24.15 प्रतिशत की वृद्धि हुई।’’

इसका विवरण साझा करते हुए चीमा ने कहा कि अप्रैल से जुलाई तक राज्य का जीएसटी संग्रह 7,243 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 5,834 करोड़ रुपये था।

बकाया कर्ज के बारे में, चीमा ने कहा कि राज्य सरकार ने इन चार महीनों में ब्याज सहित 10,366 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाया है।

हालांकि, उन्होंने कहा कि सरकार ने अप्रैल से जुलाई तक 8,100 करोड़ रुपये का उधार लिया है।

मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने पंजाब राज्य सहकारी कृषि बैंक को संकट से उबारने के लिए 525 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\