जरुरी जानकारी | बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर जुलाई में बढ़कर आठ प्रतिशत पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोयला, कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर जुलाई में बढ़कर आठ प्रतिशत रही। एक साल पहले इसी महीने में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 4.8 प्रतिशत बढ़ा था।

नयी दिल्ली, 31 अगस्त कोयला, कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर जुलाई में बढ़कर आठ प्रतिशत रही। एक साल पहले इसी महीने में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 4.8 प्रतिशत बढ़ा था।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, हालांकि जुलाई की वृद्धि दर इससे पिछले महीने जून के 8.3 प्रतिशत के मुकाबले कम है।

इन क्षेत्रों के उत्पादन में जुलाई, 2022 में 4.8 प्रतिशत विस्तार हुआ।

आंकड़ों के अनुसार, आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष के पहले चार माह (अप्रैल-जुलाई) में 6.4 प्रतिशत रही है, जो एक साल पहले इसी अवधि में 11.5 प्रतिशत थी।

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में इन उद्योगों की हिस्सेदारी 40.27 प्रतिशत है।

जुलाई में इस्पात उत्पादन में 13.5 प्रतिशत वृद्धि हुई, जो बीते वित्त वर्ष के समान महीने में 7.5 प्रतिशत थी। प्राकृतिक गैस के उत्पादन में समीक्षाधीन महीने में 8.9 प्रतिशत वृद्धि हुई, जबकि जुलाई, 2022 में इसमें 0.3 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

कोयला उत्पादन में जुलाई में 14.9 प्रतिशत वृद्धि हुई जबकि जुलाई, 2022 में यह 11.4 प्रतिशत बढ़ा था।

रिफाइनरी उत्पादों के उत्पादन की वृद्धि दर जुलाई में 3.6 प्रतिशत रह गई, जो जुलाई, 2022 में 6.2 प्रतिशत थी। वहीं उर्वरकों की वृद्धि दर भी घटकर 3.3 प्रतिशत रह गई, जो जुलाई, 2022 में 6.2 प्रतिशत थी।

समीक्षाधीन महीने में कच्चे तेल का उत्पादन बढ़कर 2.1 प्रतिशत हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bangkok Train Accident: थाईलैंड के बैंकॉक में मालगाड़ी ने बस को मारी टक्कर, 8 की मौत, 25 घायल; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO आया सामने