जरुरी जानकारी | मूंगफली पूर्ववत, बाकी खाद्य तेल कीमतों में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशों में मंदी के रुख के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में बृहस्पतिवार को मूंगफली को छोड़कर बाकी सभी तेल तिलहन कीमतों में गिरावट देखने को मिली। इस दौरान सरसों, सोयाबीन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल कीमतों में गिरावट दर्ज हुई।

नयी दिल्ली, 10 अगस्त विदेशों में मंदी के रुख के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में बृहस्पतिवार को मूंगफली को छोड़कर बाकी सभी तेल तिलहन कीमतों में गिरावट देखने को मिली। इस दौरान सरसों, सोयाबीन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल कीमतों में गिरावट दर्ज हुई।

कारोबारियों ने बताया कि शिकॉगो एक्सचेंज और मलेशिया एक्सचेंज में गिरावट चल रही है।

बाजार सूत्रों ने कहा कि जिस तरह से बाजार आयातित सस्ते तेलों से अटा पड़ा है, वह हमारे तेल उद्योग, तिलहन की खेती के लिए अच्छा नहीं है। आज सूरजमुखी की ऐसी स्थिति हो गयी है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाये जाने के बावजूद इसका उत्पादन नहीं बढ़ रहा है। इसी तरह मूंगफली और बिनौला का रकबा नहीं बढ़ रहा है। ऐसे में यह आशंका भी है कि यही हाल अन्य तेल तिलहनों का न हो जाये।

उन्होंने कहा कि सस्ते आयातित खाद्यतेलों का नियंत्रण जरूरी है, क्योंकि ज्यादा अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) के कारण ग्राहकों को इस सस्तेपन का लाभ नहीं मिल रहा। तिलहन की जगह किसान मोटे अनाज की ओर रुख करने लगे हैं। यह देश को तेल तिलहन मामले में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य को प्रभावित कर सकता है।

माल की कमी के बीच मूंगफली तेल तिलहन के भाव अपरिवर्तित रहे, जबकि अत्याधिक आयात होने और बंदरगाहों पर लागत से कम भाव पर बिकवाली किये जाने से बाकी सभी तेल तिलहन के थोक भाव गिरावट के साथ बंद हुए।

बृहस्पतिवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 5,725-5,775 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 7,865-7,915 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 18,850 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल 2,735-3,020 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 10,800 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,790 -1,885 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,790 -1,900 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 10,240 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 10,040 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 8,550 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 7,980 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 9,400 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 9,280 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 8,380 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 5,040-5,135 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,805-4,900 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का)- 4,015 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड