जरुरी जानकारी | उज्जीवन एसएफबी का सकल एनपीए घटकर छह फीसदी से कम हुआ, अग्रिम 38 फीसदी बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (उज्जीवन एसएफबी) ने मंगलवार को कहा कि उसने अप्रैल-जून तिमाही के अंत तक अपने सकल एनपीए को घटाकर छह फीसदी से कम कर दिया।

नयी दिल्ली, पांच जुलाई उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (उज्जीवन एसएफबी) ने मंगलवार को कहा कि उसने अप्रैल-जून तिमाही के अंत तक अपने सकल एनपीए को घटाकर छह फीसदी से कम कर दिया।

बैंक ने बताया कि इस दौरान उसका अग्रिम 38 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 19,409 करोड़ रुपये हो गया।

उज्जीवन एसएफबी ने कहा कि बीते वित्त वर्ष के अंत में बैंक की सकल गैर-निष्पादित संपत्ति (एनपीए) या खराब ऋण 7.1 प्रतिशत था, और इसे जून के अंत तक घटाकर 5.9 प्रतिशत तक लाया गया।

इसके अलावा जोखिम पोर्टफोलियो (पीएआर) 9.6 प्रतिशत से घटकर 7.9 प्रतिशत रह गया।

बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन तिमाही के दौरान संवितरण तीन गुना बढ़कर 4,327 करोड़ रुपये हो गया। यह आंकड़ा पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 1,311 करोड़ रुपये था।

इस दौरान जमाएं 34.8 प्रतिशत बढ़कर 18,433 करोड़ रुपये हो गईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें