जरुरी जानकारी | भारत, डेनमार्क के बीच हरित रणनीतिक भागीदारी मील का पत्थर: डेनमार्क राजदूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत में डेनमार्क के राजदूत फ्रेडी स्वेन ने बुधवार को कहा कि दोनों देशों के बीच हाल में शुरू हरित रणनीतिक भागीदारी न केवल हरित, सतत तथा बेहतर भविष्य सृजित करेगा बल्कि रोजगार सृजन, नवप्रवर्तन और निवेश को भी गति देगा।

नयी दिल्ली, 27 जनवरी भारत में डेनमार्क के राजदूत फ्रेडी स्वेन ने बुधवार को कहा कि दोनों देशों के बीच हाल में शुरू हरित रणनीतिक भागीदारी न केवल हरित, सतत तथा बेहतर भविष्य सृजित करेगा बल्कि रोजगार सृजन, नवप्रवर्तन और निवेश को भी गति देगा।

यह भागीदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डेनमार्क की प्रधानमंत्री मैट फ्रेडरिक्सन की 28 सितंबर, 2020 को हुई ‘ऑनलाइन’ सम्मेलन में जताये गये दृष्टिकोण के अनुरूप है। इस भागीदारी के तहत भारत को डेनमार्क सतत समाधान उपलब्ध कराएगा।

स्वेन ने कहा, ‘‘भारत और डेनमार्क के बीच हमेशा से घनिष्ठ संबंध रहा है। हरित रणनीतिक भागीदारी एक अन्य महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दोनों देश ऊर्जा, जल और पर्यावरण, शहरीकरण और आईपीआर जैसे रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सरकार के स्तर पर कार्य कर रहे हैं। नए युग की इस साझेदारी से न केवल हरित पर्यावरण और स्थायी भविष्य निर्माण होगा बल्कि रोजगार, नवप्रवर्तन और निवेश को भी

बढ़ावा मिलेगा।’’

विदेश मंत्रालय के अनुसार वर्तमान में डेनमार्क की 140 से अधिक कंपनियां ‘मेक इन इंडिया’ के तहत काम रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी