खेल की खबरें | ग्रीव्स का शतक, वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को शुरुआती झटके दिए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ग्रीव्स ने नाबाद 115 रन बनाए। इससे पहले टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 33 रन था और 43 प्रथम श्रेणी मुकाबलों में उन्होंने सिर्फ एक शतक जड़ा था। उन्होंने छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 206 गेंद की अपनी पारी में चार चौके मारे।

ग्रीव्स ने नाबाद 115 रन बनाए। इससे पहले टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 33 रन था और 43 प्रथम श्रेणी मुकाबलों में उन्होंने सिर्फ एक शतक जड़ा था। उन्होंने छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 206 गेंद की अपनी पारी में चार चौके मारे।

वेस्टइंडीज की ओर से इससे पहले मिकाइल लुई (97) और एलिक अथानाजे (90) शतक जड़ने से चूक गए।

बांग्लादेश की तरफ से हसन महमूद सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 87 रन देकर तीन विकेट चटकाए। तास्किन अहमद और मेहदी हसन मिराज ने क्रमश: 76 और 99 रन देकर दो-दो विकेट हासिल किए।

बांग्लादेश ने इसके जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक सलामी बल्लेबाजों महमूदुल हसन जॉय (05) और जाकिर हसन (15) के विकेट गंवाकर दो विकेट पर 40 रन बनाए।

दिन का खेल खत्म होने पर शहादत हुसैन 10 जबकि मोमीनुल हक सात रन बनाकर खेल रहे थे।

महमूदुल को अल्जारी जोसेफ ने पवेलियन भेजा जबकि जेडन सील्स ने हसन को बोल्ड किया।

बांग्लादेश की टीम अब भी 410 रन से पीछे है।

वेस्टइंडीज ने दिन की शुरुआत पांच विकेट पर 250 रन से की थी लेकिन जल्द ही उसका स्कोर सात विकेट पर 261 रन हो गया।

ग्रीव्स ने इसके बाद केमार रोच (47) के साथ आठवें विकेट के लिए 140 रन जोड़कर वेस्टइंडीज को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

ग्रीव्स ने इस बीच 181 गेंद में अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी