ICC T20 World Cup 2021: रोमांचक मुकाबले में स्कॉटलैंड ने बांग्लादेश को 6 रनों से शिकस्त दी, क्रिस ग्रीव्स रहे मैच के हीरो

ग्रीव्स ने गेंदबाजी में भी स्कॉटलैंड को वापसी दिलायी. मुशफिकुर रहीम (36 गेंदों पर 38) और शाकिब अल हसन (28 गेंदों पर 20) जब बांग्लादेश को शुरुआती झटकों से उबार रहे थे तब ग्रीव्स ने इन दोनों को लगातार ओवरों में आउट किया. बांग्लादेश की टीम आखिर में सात विकेट पर 134 रन ही बना पायी. इस तरह से स्कॉटलैंड ने दो महत्वपूर्ण अंक हासिल किये.

स्कॉटलैंड (Photo Credits: Twitter)

ओमान: अपना दूसरा मैच खेल रहे क्रिस ग्रीव्स (Chris Greaves) के आलराउंड प्रदर्शन से स्कॉटलैंड (Scotland) ने रविवार को यहां बांग्लादेश (Bangladesh) को छह रन से हराकर टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के पहले दिन ही बड़ा उलटफेर किया. स्कॉटलैंड ग्रुप बी के इस मैच में टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज जार्ज मंजी (George Manji) के 29 रन के बावजूद एक समय छह विकेट पर 53 रन बनाकर संघर्ष कर रहा था. ग्रीव्स (28 गेंदों पर 45 रन, चार चौके, दो छक्के) ने यहीं से मार्क वाट (Mark Watt) (17 गेंदों पर 22 रन) के साथ 51 रन की साझेदारी की जिससे स्कॉटलैंड ने नौ विकेट पर 140 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया. ICC T20 World Cup 2021: अभ्यास सत्र के दौरान एमएस धोनी कुछ इस अंदाज में आए नजर, देखिए तस्वीरें

ग्रीव्स ने गेंदबाजी में भी स्कॉटलैंड को वापसी दिलायी. मुशफिकुर रहीम (36 गेंदों पर 38) और शाकिब अल हसन (28 गेंदों पर 20) जब बांग्लादेश को शुरुआती झटकों से उबार रहे थे तब ग्रीव्स ने इन दोनों को लगातार ओवरों में आउट किया. बांग्लादेश की टीम आखिर में सात विकेट पर 134 रन ही बना पायी. इस तरह से स्कॉटलैंड ने दो महत्वपूर्ण अंक हासिल किये.

ग्रीव्स ने तीन ओवर में 19 रन देकर दो विकेट लिये. ब्रैड व्हील ने 24 रन देकर तीन जबकि जॉन डैवी और मार्क वाट ने एक एक विकेट लिया. स्कॉटलैंड के तेज गेंदबाजों ने बेहद कसी हुई गेंदबाजी की तथा दोनों सलामी बल्लेबाजों सौम्य सरकार (पांच) और लिट्टन दास (पांच) के विकेट लेकर बांग्लादेश को दबाव में ला दिया जिससे वह आखिर तक नहीं उबर पाया. आलम यह था कि पावरप्ले में बांग्लादेश दो विकेट पर 25 रन तक ही पहुंच पाया.

बांग्लादेश के दो सबसे अनुभवी खिलाड़ी रहीम और शाकिब ने पारी संवारने का बीड़ा उठाया. इन दोनों ने 47 रन की साझेदारी की लेकिन इसके लिये 46 गेंदें खर्च की जिससे टीम पर दबाव बढ़ा. रहीम ने नौवें ओवर में माइकल लीस्क पर लगातार दो छक्के लगाकर स्कोर 50 रन तक पहुंचाया, लेकिन ग्रीव्स ने गेंद थामते ही कमाल दिखाया और इन दोनों को आउट करके बांग्लादेश को बैकफुट पर भेज दिया.

ग्रीव्स की पहली गेंद पर कैलम मैकलॉयड ने दौड़ लगाकर शाकिब का खूबसूरत कैच लपका. इस लेग स्पिनर ने अगले ओवर में रहीम को गुगली पर बोल्ड किया. उन्हें अफीफ हुसैन (12 गेंदों पर 18) का विकेट भी मिल जाता लेकिन माइकल क्रास ने उनका कैच छोड़ दिया. बायें हाथ के स्पिनर वाट ने उन्हें देर तक नहीं टिकने दिया. कप्तान महमुदुल्लाह (23) और मेहदी हसन (नाबाद 13) हार का अंतर ही कम कर पाये.

इससे पहले बांग्लादेश के अनुभवी स्पिनरों के सामने स्कॉटलैंड का शीर्ष और मध्यक्रम बिखर गया. तेज गेंदबाज मोहम्मद सैफुद्दीन ने कप्तान काइल कोएत्जर को बोल्ड करके पहला विकेट दिलाया. मंजी ने इसके बाद कुछ आकर्षक शॉट लगाये जिसमें तास्किन अहमद और मुस्ताफिजुर रहमान पर लगाये गये छक्के शामिल हैं.

स्कॉटलैंड का स्कोर पावरप्ले तक स्कोर एक विकेट पर 39 रन था और वह अच्छी स्थिति में दिख रहा था लेकिन इसके बाद स्पिनरों ने गेंद संभाली और फिर पूरी कहानी बदल गयी. स्कॉटलैंड ने आठ रन के अंदर पांच विकेट गंवा दिये. स्पिनर मेहदी हसन ने 19 रन देकर तीन जबकि शाकिब (17 रन देकर दो) और तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर (32 रन देकर दो) ने दो-दो विकेट लिये.

शाकिब ने दबाव बनाया तो मेहदी ने अपने पहले ओवर में ही मैथ्यू क्रास (11) को पगबाधा आउट करने के बाद मंजी को बोल्ड कर दिया. शाकिब ने इसके बाद रिची बैरिंगटन (दो) और माइकल लीस्क (शून्य) को आउट करके स्कॉटलैंड का मध्यक्रम झकझोर दिया जबकि मेहदी ने अनुभवी कैलम मैकलॉयड (14 गेंदों पर पांच रन) की संघर्षपूर्ण पारी का अंत किया.

शाकिब ने लीस्क का विकेट लेकर टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक विकेट लेने का लेसिथ मलिंगा (107) का रिकार्ड अपने नाम किया. ग्रीव्स ने हालांकि स्पिनरों को खुद पर हावी नहीं होने दिया. मेहदी पर रिवर्स स्वीप से लगाया गया उनका छक्का दर्शनीय था. तास्किन ने वाट के साथ उनकी अर्धशतकीय साझेदारी समाप्त की लेकिन ग्रीव्स ने अगली तीन गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया. मुस्ताफिजुर ने पारी के आखिरी ओवर में उन्हें डीप स्क्वायर लेग पर कैच कराया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड