खेल की खबरें | सिंधू का हैदराबाद में भव्य स्वागत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ओलंपिक खेलों में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी पीवी सिंधू का बुधवार को यहां गृहनगर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।

हैदराबाद, चार अगस्त ओलंपिक खेलों में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी पीवी सिंधू का बुधवार को यहां गृहनगर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।

मौजूदा विश्व चैम्पियन सिंधू ने तोक्यो खेलों में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने पांच साल पहले रियो ओलंपिक में रजत पदक हासिल किया था। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उनका स्वागत खेल मंत्री वी श्रीनिवास गौड़ और अन्य अधिकारियों ने किया।

गौड़ ने सिंधू, उनके माता-पिता और अन्य को सम्मानित करते हुए कहा कि इस बैडमिंटन खिलाड़ी को अगले ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘सिंधू ने अपनी उपलब्धियों से देश और तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के तेलगु बोलने वाले राज्यों को गौरवान्वित किया है। ’’

छब्बीस साल की सिंधू ने मंत्री का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने उनका काफी सहयोग किया है।

उन्होंने राज्य सरकार का भी शुक्रिया किया जिसने उन्हें तोक्यो ओलंपिक की तैयारियों के लिये गाचीबाउली इंडोर स्टेडियम में ट्रेनिंग करने दी और उम्मीद जतायी कि वह भविष्य में कई और पदक जीतेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड