जरुरी जानकारी | नायका के शेयरों की शानदार शुरुआत, पहले दिन कंपनी का शेयर 96 प्रतिशत चढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ऑनलाइन मंच नायका का परिचालन करने वाली कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स के शेयर बुधवार को पहले दिन अपने निर्गम मूल्य 1,125 रुपये पर भारी 96 प्रतिशत की बढ़त के बंद हुए। नायका सौंदर्य और वेलनेस उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री करती है।
नयी दिल्ली, 10 नवंबर ऑनलाइन मंच नायका का परिचालन करने वाली कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स के शेयर बुधवार को पहले दिन अपने निर्गम मूल्य 1,125 रुपये पर भारी 96 प्रतिशत की बढ़त के बंद हुए। नायका सौंदर्य और वेलनेस उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री करती है।
बीएसई में कंपनी का शेयर की शुरुआत 77.86 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,001 रुपये पर हुई। इसके बाद यह 99.83 प्रतिशत बढ़कर 2,248.10 रुपये पर पहुंच गया। अंत में यह 96.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,206.70 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।
एनएसई पर यह 79.37 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 2,018 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। अंत में यह 96.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,208 रुपये पर बंद हुआ।
बीएसई में कंपनी का बाजार मूल्यांकन एक लाख करोड़ रुपये को पार करते हुए 1,04,438.88 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
इस महीने की शुरुआत में एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 81.78 गुना अभिदान मिला था।
कंपनी के 5,352 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत कीमत दायरा 1,085-1,125 रुपये प्रति शेयर था।
जतिन
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)