IPL 2023, MI Beat SRH: ग्रीन और तेंदुलकर के शानदार प्रदर्शन से मुंबई इंडियंस ने लगाई जीत की हैट्रिक

कैमरन ग्रीन के पहले आईपीएल अर्धशतक और दबाव के क्षणों में अर्जुन तेंदुलकर के शानदार 20वें ओवर की मदद से मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के मैच में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रन से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की.

मुंबई इंडियंस (Photo Credits: IPL/Twitter)

हैदराबाद, 18 अप्रैल कैमरन ग्रीन के पहले आईपीएल अर्धशतक और दबाव के क्षणों में अर्जुन तेंदुलकर के शानदार 20वें ओवर की मदद से मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के मैच में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रन से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की. ग्रीन (40 गेंद में नाबाद 64 रन) और तिलक वर्मा (17 गेंद में 37 रन) की आक्रामक पारियों के दम पर मुंबई इंडियंस ने पांच विकेट पर 192 रन बनाये. जवाब में सनराइजर्स 19 . 5 ओवर में 178 रन ही बना सके जो पांच मैचों में उनकी तीसरी हार थी. यह भी पढ़ें: बेटे अर्जुन ने लिया विकेट तो खुशी से फुले नहीं समाए सचिन तेंदुलकर, देखें रिएक्शन

सनराइजर्स के लिये इस कठिन पिच पर मयंक अग्रवाल ने 41 गेंद में 48 और हेनरिच क्लासेन ने 16 गेंद में 36 रन बनाये. क्लासेन की पारी ने मुंबई को दबाव में ला दिया था । दक्षिण अफ्रीका के इस बल्लेबाज ने लेग स्पिनर पीयूष चावला के एक ओवर में चौके और छक्के समेत 21 रन निकाले.

सनराइजर्स को आखिरी पांच ओवर में 60 रन चाहिये थे. मार्को जानसेन (छह गेंद में 13 रन) और वाशिेंगटन सुंदर (छह गेंद में दस रन) ने मैच को रोमांचक बना दिया लेकिन सुंदर को खराब रनिंग का खामियाजा भुगतना पड़ा.

आईपीएल में अपना दूसरा ही मैच खेल रहे तेंदुलकर ने नयी गेंद से दो ओवर डाले और आखिरी ओवर भी फेंका जब सनराइजर्स को 20 रन की जरूरत थी. तेंदुलकर ने फुल लैंग्थ गेंद डाली और एक विकेट भी लिया.

इससे पहले मुंबई के लिये ग्रीन और वर्मा के अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 18 गेंद में 28 और ईशान किशन ने 31 गेंद में 38 रन बनाये.

बीस वर्ष के वर्मा ने 17 गेंद में 37 रन बनाये जिसमें दो चौके और चार छक्के शामिल थे. बीच के ओवरों में मुंबई की रनगति धीमी हो गई थी लेकिन वर्मा की पारी ने उसे अच्छा स्कोर दिया.

वर्मा ने 15वें ओवर में मार्को जानसेन को लगातार दो छक्के समेत 21 रन निकाले. अगले ओवर में उन्होंने लेग स्पिनर मयंक मार्कंडेय को एक्स्ट्रा कवर में चौका जड़ा जबकि अगली गेंद पर स्वीप शॉट खेलकर छक्का लगाया. इस ओवर में 14 रन बने.

दूसरी ओर ग्रीन को शुरूआत में जमने में समय लगा लेकिन वर्मा के आउट होने के बाद उन्होंने हाथ खोलने शुरू किये. दाहिने हाथ के बल्लेबाज ग्रीन ने टी नटराजन को लगातार तीन चौके लगाये और फिर स्ट्रेट ड्राइव पर छक्का जड़ा. इस ओवर में 20 रन बने.

नटराजन ने 20वें ओवर में काफी रन लुटाये और उनके चार ओवर के स्पैल में 50 रन बने. मुंबई ने आखिरी पांच ओवर में 62 रन निकाले.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Scorecard: डरबन में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 298 रनों का लक्ष्य, मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? डरबन में दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले वनडे को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट