देश की खबरें | दिल्ली के भलस्वा लैंडफिल स्थल पर भीषण आग लगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी दिल्ली स्थित भलस्वा लैंडफिल स्थल पर मंगलवार को भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल उत्तरी दिल्ली स्थित भलस्वा लैंडफिल स्थल पर मंगलवार को भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दमकल विभाग को शाम करीब 5:47 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद 10 दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया।

अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल 13 दमकल वाहन आग पर काबू पाने में जुटे हैं।

इस बीच, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) को भलस्वा लैंडफिल स्थल पर लगी भीषण आग की घटना के संबंध में 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा।

गौरतलब है कि इस साल पूर्वी दिल्ली स्थित गाजीपुर लैंडफिल स्थल पर आग लगने की तीन घटनाएं सामने आ चुकी हैं और 28 मार्च को लगी आग को बुझाने में 50 घंटे से अधिक समय तक मशक्कत करनी पड़ी थी।

अधिकारियों के अनुसार राजधानी में मंगलवार को आग लगने की तीन और घटनाएं हुईं। संसद मार्ग स्थित परिवहन भवन में आग लग गई। आग एक कमरे में एयर कंडीशनर से शुरु हुई।

एक अन्य घटना में अमर कॉलोनी के लाजपत नगर के मुख्य बाजार में एक दुकान में आग लग गई और अन्य दुकानों में फैल गई। वहीं विकास मार्ग पर दोपहर को डीटीसी की एक बस में भी आग लग गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू