देश की खबरें | जीआरई की अवधि सितंबर से घटा कर आधी कर दी जाएगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ‘ग्रेजुएट रिकॉर्ड एग्जामिनेशन’ (जीआरई) सामान्य परीक्षा देने में सितंबर से दो घंटे से भी कम समय लगेगा, जो अभी की तुलना में लगभग आधी अवधि की होगी। ‘एजुकेशन टेस्टिंग सर्विस’ ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की।

नयी दिल्ली, एक जून ‘ग्रेजुएट रिकॉर्ड एग्जामिनेशन’ (जीआरई) सामान्य परीक्षा देने में सितंबर से दो घंटे से भी कम समय लगेगा, जो अभी की तुलना में लगभग आधी अवधि की होगी। ‘एजुकेशन टेस्टिंग सर्विस’ ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की।

परीक्षा लेने वालों को 10 दिनों के अंदर आधिकारिक अंक प्राप्त हो जाएगा।

एजुकेशन टेस्टिंग सर्विस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित सेवक ने कहा, ‘‘आज हम जिन बदलावों की घोषणा कर रहे हैं वे इसे रेखांकित करते हैं कि हम अपने ग्राहकों का कितना ध्यान रखते हैं। हम उत्पाद नवाचार पेश करते रहने के साथ दो चीजों को संतुलित रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं--परीक्षा लेने वालों के अनुभव को बेहतर करते हुए गुणवत्ता और वैधता कायम रखना।’’

‘बिजनेस’ और कानून सहित स्नातक एवं विशेषज्ञता वाले पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए जो परीक्षाएं ली जाती हैं, उनमें जीआरई सामान्य परीक्षा सर्वाधिक व्यापक है।

इस परीक्षा के तहत तर्क शक्ति और विश्लेषणात्मक लेखन कौशल का आकलन किया जाता है जो ज्यादातर स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रमों में सफलता के लिए आवश्यक है।

जीआरई के अंक समग्र दाखिला प्रक्रिया का अनिवार्य हिस्सा हैं क्योंकि आवेदन में उनकी विशिष्ट भूमिका होती है। यह शोध आधारित, निष्पक्ष और ज्ञानात्मक कौशल वाली एकमात्र परीक्षा है।

उल्लेखनीय है कि 22 सितंबर 2023 से शुरू हो रही संक्षिप्त अवधि की परीक्षा के लिए पंजीकरण आरंभ हो गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\