देश की खबरें | सिख तीर्थयात्रियों का जत्था पाकिस्तान के गुरुद्वारों की यात्रा पर रवाना होगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) बैसाखी के अवसर पर 12 अप्रैल को पाकिस्तान के गुरुद्वारा पंजा साहिब में होने वाले समागम में भाग लेने के लिए सिख तीर्थयात्रियों का एक जत्था भेजेगी।

अमृतसर, छह अप्रैल शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) बैसाखी के अवसर पर 12 अप्रैल को पाकिस्तान के गुरुद्वारा पंजा साहिब में होने वाले समागम में भाग लेने के लिए सिख तीर्थयात्रियों का एक जत्था भेजेगी।

एसजीपीसी ने कहा कि यह जत्था 21 अप्रैल को भारत लौटेगा।

इससे पहले, जत्थे को 11 अप्रैल से 20 अप्रैल तक पाकिस्तान में गुरुद्वारों की यात्रा करनी थी, हालांकि कार्यक्रम में बदलाव किया गया।

एसजीपीसी के सचिव मोहिंदर सिंह ने कहा कि सिख तीर्थयात्रियों का जत्था 14 अप्रैल को गुरुद्वारा श्री पंजा साहिब में मुख्य समागम में भाग लेने के लिए 12 अप्रैल को पाकिस्तान के लिए रवाना होगा।

उन्होंने कहा कि जत्था 12 अप्रैल को पंजा साहिब पहुंचेगा और 14 अप्रैल को पंजा साहिब में मुख्य समागम में शामिल होने के बाद ननकाना साहिब के लिए रवाना होगा।

सिंह ने कहा कि 15 अप्रैल को ननकाना साहिब में मत्था टेकने के बाद जत्था 16 अप्रैल को गुरुद्वारा सच्चा सौदा साहिब पहुंचेगा। इसी तरह तीर्थयात्रियों का जत्था 20 अप्रैल तक अलग-अलग गुरुद्वारों की यात्रा करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\