देश की खबरें | 'जीआरएपी, 15-सूत्रीय कार्य योजना पर सख्ती से अमल से 2022-23 की सर्दियों में दिल्ली में प्रदूषण घटा'

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में 2022-23 के सर्दियों के मौसम में 15-सूत्रीय कार्य योजना के सख्त कार्यान्वयन और ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान पर सक्रियता के कारण वायु प्रदूषण के स्तर में महत्वपूर्ण गिरावट देखी गई।

नयी दिल्ली, आठ फरवरी दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में 2022-23 के सर्दियों के मौसम में 15-सूत्रीय कार्य योजना के सख्त कार्यान्वयन और ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान पर सक्रियता के कारण वायु प्रदूषण के स्तर में महत्वपूर्ण गिरावट देखी गई।

राय ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार जैव-अपघटक (बायो-डीकंपोजर) के उपयोग को बढ़ाएगी। ‘बायो डीकंपोजर’ एक माइक्रोबियल समाधान है, जो कृषि प्रधान राज्य में लगभग तीन सप्ताह में धान की पुआल को खाद में बदल सकता है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार दिल्ली के 13 प्रदूषण “हॉटस्पॉट” में से एक आनंद विहार में उठाए गए वायु प्रदूषण विरोधी कदमों के प्रभाव का आकलन करने के लिए एक अध्ययन कर रही है।

इस वर्ष सभी प्रदूषण ‘हॉटस्पॉट’ को खत्म करने के लिए परियोजना को बढ़ाया जाएगा।

मंत्री ने कहा, “मैं दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं। उनके प्रयासों के इस सर्दी के मौसम में सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।”

राजधानी में 2016 में 109 ‘अच्छा’, ‘संतोषजनक’ और ‘मध्यम’ वायु गुणवत्ता वाले दिनों की तुलना में, 2022 में ऐसे 160 दिन दर्ज किए।

इस दौरान ‘खराब’ और ‘बेहद खराब’ वायु गुणवत्ता वाले दिनों की संख्या 217 से घटकर 196 रह गई है। ‘गंभीर’ वायु गुणवत्ता वाले दिनों की संख्या 2016 में 26 थी और यह 2022 में घटकर छह दिन हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\