देश की खबरें | ग्रैंडमास्टर, अंतरराष्ट्रीय मास्टर बनने पर नकद पुरस्कार समाप्त करना आदर्श नहीं: एरिगेसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी का मानना ​​है कि ग्रैंडमास्टर और अंतरराष्ट्रीय मास्टर बनने पर नकद पुरस्कार बंद करने का सरकार का हालिया फैसला शतरंज खिलाड़ियों के माता-पिता के लिए ‘आदर्श नहीं’ है क्योंकि इस तरह के प्रोत्साहन से उन पर वित्तीय बोझ कम होता है।

नयी दिल्ली, 11 फरवरी भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी का मानना ​​है कि ग्रैंडमास्टर और अंतरराष्ट्रीय मास्टर बनने पर नकद पुरस्कार बंद करने का सरकार का हालिया फैसला शतरंज खिलाड़ियों के माता-पिता के लिए ‘आदर्श नहीं’ है क्योंकि इस तरह के प्रोत्साहन से उन पर वित्तीय बोझ कम होता है।

इस महीने से खेल मंत्रालय ने शतरंज खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार प्रणाली समाप्त कर दी है जिन्हें पहले ग्रैंडमास्टर बनने पर चार लाख रुपये और अंतरराष्ट्रीय मास्टर या अंतरराष्ट्रीय महिला मास्टर (आईडब्ल्यूएम) बनने पर डेढ़ लाख रुपये मिलते थे। पुरस्कार राशि अब केवल विश्व स्तरीय प्रतियोगिता जीतने पर ही दी जाएगी।

एरिगेसी ने ‘पीटीआई’ से कहा, ‘‘अगर वास्तव में इसे बंद कर दिया गया है तो यह निश्चित रूप से ऐसा कुछ नहीं है जो बहुत से युवा बच्चों को हतोत्साहित करेगा क्योंकि उन्हें पैसों की परवाह नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन यह माता-पिता के लिए शायद (हताशा भरा) है। जब उन्हें कुछ वित्तीय निर्णय लेने होंगे तो ग्रैंडमास्टर बनने के बाद क्या होगा, यह एक सवाल है।’’

एरिगेसी ने कहा, ‘‘अगर इस तरह की कुछ प्रेरणा है तो इस बात की अधिक संभावना है कि वे अपने बच्चों को प्रोत्साहित करेंगे, अगर उन्हें शतरंज और पढ़ाई के बीच कोई निर्णय लेना पड़े तो। यह कोई आदर्श चीज नहीं है।’’

वर्ष 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्वनाथन आनंद के बाद 2800 ईएलओ रेटिंग हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बनने और पुरुषों का ओलंपियाड स्वर्ण पदक जीतने के बाद वारंगल के 21 वर्षीय एरिगेसी के लिए 2025 की शुरुआत अच्छी नहीं रही और वह हाल ही में संपन्न टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट में 10वें स्थान पर रहे।

एरिगेसी ने कहा, ‘‘यह एक बहुत अच्छा साल था और जिस तरह से चीजें हुईं उससे मैं खुश हूं। इस साल की शुरुआत अच्छी नहीं रही है लेकिन मुझे आने वाले महीनों में बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद है।’’

एरिगेसी के हाल के खराब प्रदर्शन में एक कारक जोखिम लेने की उनकी प्रवृत्ति भी है, एक ऐसी शैली जिसने उन्हें सफलता भी दिलाई है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं बहुत अधिक जोखिम ले रहा था और मुझे सावधान रहना चाहिए। मैं इसे कम करूंगा लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं जोखिम नहीं लूंगा बल्कि मैं उन्हें कम जल्दबाजी में लूंगा क्योंकि मेरे कुछ जोखिम बहुत ही जल्दबाजी में थे जिसकी सजा मुझे मिली। इसलिए मैं जोखिम तो लूंगा लेकिन अधिक संतुलित तरीके से।’’

एरगेसी ने खराब नतीजे के बावजूद टाटा स्टील शतरंज में मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश को हराया। गुकेश के खिलाफ उनकी जीत ने आर प्रज्ञानानंदा को समीकरण में ला दिया जिन्होंने अंततः टूर्नामेंट जीत लिया।

प्रज्ञानानंदा ने बाद में मजाक में कहा कि वह एरगेसी के लिए एक उपहार लाएंगे और अपने वादे के मुताबिक वह उनके लिए उनके पसंदीदा चिप्स लेकर आए।

एरिगेसी ने टाटा स्टील शतरंज के दौरान 10 दिन में 29 रेटिंग अंक गंवाए लेकिन यह युवा खिलाड़ी अपनी घटती रेटिंग से परेशान नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे रेटिंग अंक की ज्यादा परवाह नहीं है, यह मुख्य रूप से कैंडिडेट्स के लिए क्वालीफाई करने की कोशिश करने के बारे में है। और निश्चित रूप से कोई भी रेटिंग अंक खोना पसंद नहीं करता है।’’

इक्कीस वर्षीय एरिगेसी नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए उत्सुक है क्योंकि इससे उन्हें पांच बार के विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन और दुनिया के दूसरे और तीसरे नंबर के खिलाड़ी क्रमश: फाबियानो करुआना और हिकारू नाकामुरा जैसे खिलाड़ियों के साथ क्लासिकल प्रारूप में खेलने का मौका मिलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू