खेल की खबरें | महाराट्र अंतरराष्ट्रीय शतरंज में ग्रैंडमास्टर अमोनातोव और ग्रैंडमास्टर ललित बाबू पर नजरें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ताजिकिस्तान के ग्रैंडमास्टर फारूख अमोनातोव मंगलवार से यहां शुरू हो रहे पहले महाराष्ट्र अंतरराष्ट्रीय ग्रैंडमास्टर शतरंज टूर्नामेंट में आकर्षण का केंद्र होंगे जिसमें 17 ग्रैंडमास्टर सहित 140 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

पुणे, 30 मई ताजिकिस्तान के ग्रैंडमास्टर फारूख अमोनातोव मंगलवार से यहां शुरू हो रहे पहले महाराष्ट्र अंतरराष्ट्रीय ग्रैंडमास्टर शतरंज टूर्नामेंट में आकर्षण का केंद्र होंगे जिसमें 17 ग्रैंडमास्टर सहित 140 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार 2000 से अधिक ईएलओ रेटिंग वाले खिलाड़ियों के इस टूर्नामेंट में 17 ग्रैंडमास्टर के अलावा 29 अंतरराष्ट्रीय मास्टर और कुछ महिला ग्रैंडमास्टर हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट में कुल 24 देशों के खिलाड़ी खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगे।

ग्रैंडमास्टर अमोनातोव ईएलओ रेटिंग 2622 के साथ शीर्ष वरीय खिलाड़ी हैं जबकि भारतीय चुनौती की अगुआई ग्रैंडमास्टर ललित बाबू (2563) करेंगे जो मेजबान देश के शीर्ष रैंकिंग वाले खिलाड़ी हैं।

यूक्रेन के पूर्व विश्व चैंपियन रुस्लान पोनोमारियोव के टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की उम्मीद थी लेकिन उनका वीजा आवेदन अधिकारियों ने रद्द कर दिया है। वीजा रद्द करने का कारण पता नहीं चल पाया है।

प्रतियोगिता आठ जून तक खेली जाएगी जिसमें स्विस लीग के 11 दौर के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता में भारत के शीर्ष खिलाड़ियों के अलावा ताजिकिस्तान, बेलारूस, जॉर्जिया, अजरबेजा, अमेरिका, श्रीलंका, बांग्लदेश जैसे देशों के खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे।

इसके साथ ही सात देशों के 455 से अधिक खिलाड़ियों ने पहले पुणे ओपन शतरंज टूर्नामेंट (2000 से कम ईएलओ रेटिंग वालों के लिए) में हिस्सा लेने की पुष्टि कर दी है जिसका आयोजन महाराष्ट्र अंतरराष्ट्रीय ग्रैंडमास्टर शतरंज टूर्नामेंट के साथ ही किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी