देश की खबरें | भव्य दीपोत्सव का आयोजन : अयोध्या ने गिनीज बुक में दर्ज कराया रिकॉर्ड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिव्य दीपोत्सव में शुक्रवार को 5,84,372 दीये जलाकर अयोध्या ने ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में अपना नाम दर्ज करा लिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 13 नवंबर दिव्य दीपोत्सव में शुक्रवार को 5,84,372 दीये जलाकर अयोध्या ने ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में अपना नाम दर्ज करा लिया।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यहां जारी एक बयान के मुताबिक ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ के प्रतिनिधियों ने अयोध्या में दीपोत्सव को देखा। इस दौरान 5,84,372 मिट्टी के दीये जलाए गए। इस तरह अयोध्या ने ऐसे भव्य आयोजन के मामले में अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया।

यह भी पढ़े | कोरोना के मुंबई में आज 800 नए मामले, 17 की मौत: 13 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह नया रिकॉर्ड कायम करने के लिए राम भक्तों तथा सभी अयोध्यावासियों को बधाई दी और कहा कि अगले साल यह रिकॉर्ड भी पीछे छूट जाएगा।

उन्होंने कहा कि इससे यह भी जाहिर होता है कि किस प्रकार प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाई जा सकती है। इसके लिए भी अयोध्यावासियों को बधाई दी जानी चाहिए। सामूहिक भागीदारी किसी भी त्योहार को और भी खुशियों से भर देती है तथा संपूर्ण विश्व का ध्यान उसकी तरफ जाता है।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh: शिवपुरी में पिकअप वैन के पलटने से दस लोगों की मौत, दो दर्जन लोग हुए घायल.

अयोध्या में सरयू के तट पर शुक्रवार को भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा राज्य सरकार के अनेक मंत्रियों ने सरयू नदी की आरती की। कोविड-19 प्रोटोकॉल की वजह से नया घाट पर विभिन्न आरती स्थल बनाए गए।

दीपोत्सव में शिरकत करने के लिए अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले श्री राम जन्मभूमि मंदिर जाकर रामलला के दर्शन किए। इस मौके पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कई ट्रस्टी भी मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल