देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में स्नातक, पीजी की अंतिम वर्ष की परीक्षा शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के विश्वविद्यालयों में बृहस्पतिवार से डिजिटल माध्यम से स्नातक और स्नात्तकोत्तर (पीजी) की परीक्षाएं शुरू हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, एक अक्टूबर पश्चिम बंगाल के विश्वविद्यालयों में बृहस्पतिवार से डिजिटल माध्यम से स्नातक और स्नात्तकोत्तर (पीजी) की परीक्षाएं शुरू हो गई।

अधिकारियों ने कहा कि यह सुगमता से संचालित हो रही हैं।

यह भी पढ़े | Ahmed Patel COVID-19 Positive: कांग्रेस नेता अहमद पटेल कोविड-19 से संक्रमित.

कलकत्ता विश्वविद्यालय की कुलपति सोनाली चक्रवर्ती ने बताया कि विश्वविद्यालय के स्नातक स्तर के 152 कॉलेजों में 104 विषयों की परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू हुई। छात्र घर से ही परचे का जवाब दे रहे हैं।

इसी तरह पीजी की 68 विषयों की भी परीक्षा हो रही है।

यह भी पढ़े | Hathras Case: महिला आयोग ने उत्तर प्रदेश डीजीपी से हाथरस दुष्कर्म पीड़िता के अंतिम संस्कार पर मांगा जवाब.

कुलपति ने कहा कि डिजिटल माध्यम से परीक्षा सुगमता से संचालित हो रही है और हमें कॉलेज प्रशासन से कोई शिकायत नहीं मिली है।

वहीं, यादवपुर विश्वविद्यालय में भी कला एवं विज्ञान विषयों की परीक्षा डिजिटल माध्यम से शुरू हुई।

विश्वविद्यालय के एक प्राध्यापक ने बताया कि परीक्षाएं आठ अक्टूबर तक जारी रहेंगी।

उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के कुलपति सुबीरेश भट्टाचार्य ने कहा कि 50 संबद्ध कॉलेजों में स्नातक की परीक्षा ली जा रही है।

गौरतलब है कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने राज्य के विश्वविद्यालयों को 30 सितंबर तक परीक्षा संपन्न करने को कहा था लेकिन बंगाल के अनुरोध पर उसे डिजिटल माध्यम से इसे संचालित करने की अनुमति दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\