जरुरी जानकारी | गोयल 10 जुलाई से ब्रिटेन यात्रा पर, एफटीए वार्ता की प्रगति की समीक्षा करेंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को बढ़ावा और मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) वार्ता की प्रगति की समीक्षा के लिए दो दिन की यात्रा पर 10 जुलाई को ब्रिटेन जा रहे हैं। एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई।
नयी दिल्ली, नौ जुलाई वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को बढ़ावा और मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) वार्ता की प्रगति की समीक्षा के लिए दो दिन की यात्रा पर 10 जुलाई को ब्रिटेन जा रहे हैं। एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई।
वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि मंत्री की यह यात्रा यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के सदस्य देशों के मंत्रियों के साथ व्यापार समझौते पर प्रगति की चर्चा के अलावा भारत और ब्रिटेन के बीच चल रही एफटीए वार्ता पर केंद्रित होगी।
यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जबकि भारत और ब्रिटेन दोनों अपने आर्थिक संबंधों का विस्तार करने और द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने को प्रतिबद्ध हैं।
इसमें कहा गया है, ‘‘एफटीए वार्ता के गति पकड़ने के साथ इस यात्रा का उद्देश्य बातचीत को तेजी से आगे बढ़ाना और एक ऐसे व्यापक और परस्पर लाभ के करार का रास्ता तैयार करना है जिससे आर्थिक वृद्धि को प्रोत्साहन मिले और दोनों राष्ट्रों के संबंध और मजबूत हो सकें।’’
अपनी ब्रिटेन यात्रा के दौरान गोयल की ब्रिटिश समकक्षों के साथ उच्चस्तरीय बैठकें होंगी। इनमें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री के अलावा विभिन्न क्षेत्रों और उद्योगों के प्रतिनिधि शामिल हैं।
इसमें कहा गया है, ‘‘ये बैठकें एफटीए वार्ता की प्रमुख प्राथमिकताओं और उद्देश्यों पर चर्चा करने का अवसर प्रदान करेंगी। इसमें व्यापार अड़चनों को दूर करना, निवेश को बढ़ावा देना और प्रौद्योगिकी, नवोन्मेषण और बौद्धिक संपदा अधिकार जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।
इसके अलावा वह ईएफटीए के सदस्य देशों स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, आइसलैंड और लीकटेंस्टीन के मंत्रियों और अधिकारियों के साथ व्यापक आर्थिक भागीदारी करार (टीईपीए) को लेकर भी बैठक करेंगे।
भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार करार को लेकर बातचीत 13 जनवरी, 2021 को शुरू हुई थी। इस साल जून तक दोनों देशों के बीच वार्ता के 10 दौर पूरे हो चुके हैं। दोनों ही देश इस वार्ता को जल्द से जल्द पूरा करना चाहते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)