जरुरी जानकारी | अमेरिकी दौरे पर गोयल ने दिग्गज कंपनियों के सीईओ से की मुलाकात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी.

न्यूयॉर्क, 10 जनवरी वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को अग्रणी वैश्विक कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों और उद्योग हितधारकों के साथ मुलाकात में भारत में निवेश की व्यापक संभावनाओं और अमेरिका के साथ व्यापारिक साझेदारी को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

अमेरिका के आधिकारिक दौरे पर आए गोयल ने निवेश एवं वित्तीय क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के साथ कई बैठकें कीं।

इनमें टिकाऊ भवन समाधान मुहैया कराने वाली कंपनी जॉनसन कंट्रोल्स के चेयरमैन एवं सीईओ जॉर्ज ओलीवर, निवेश प्रबंधन कंपनी ब्लैकस्टोन के चेयरमैन एवं सीईओ स्टीफन श्वार्जमान, मास्टरकार्ड के सीईओ माइकल मीबाक और निवेश फर्म कोल्बर्ग क्रेविस रॉबर्ट्स एंड कंपनी के सह-संस्थापक हेनरी क्रेविस शामिल हैं।

इन मुलाकातों के बाद गोयल ने अपने कई ट्वीट्स में बताया कि इन दिग्गज कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों के साथ उन्होंने भारत में निवेश की संभावनाओं को लेकर चर्चा की। इस दौरान कारोबार के नए क्षेत्रों की पहचान पर भी जोर दिया गया।

बाद में गोयल ने अमेरिकी शेयर बाजार नैसडेक में अमेरिका-भारत कारोबार परिषद की तरफ से आयोजित एक गोलमेज बैठक में भी हिस्सा लिया। इस मौके पर गोयल ने भारत के शानदार आर्थिक कायाकल्प एवं व्यापक संभावनाओं का जिक्र करते हुए कहा, "भारत और अमेरिका के मजबूत होते आर्थिक संबंध और बढ़ते निवेश से हमारी द्विपक्षीय साझेदारी को नयी गतिशीलता मिल रही है।"

इसके पहले गोयल ने उद्योग जगत, थिंक टैंक और अकादमिक जगत के प्रतिनिधियों के एक गोलमेज सम्मेलन को भी संबोधित किया। गोयल ने एक ट्वीट में कहा कि इसमें एक भरोसेमंद निवेश गंतव्य के तौर पर भारत की भूमिका और जी20 की अध्यक्षता जैसे कई बिंदुओं पर चर्चा हुई।

गोयल ने न्यूयॉर्क में स्थित टाटा इनोवेशन सेंटर का भी दौरा किया जहां पर अकादमिक एवं शोध टीमें काम करती हैं और वहां पर कई प्रौद्योगिकी कंपनियों, स्टार्टअप एवं उद्यम पूंजी फर्मों के कार्यालय मौजूद हैं।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें WI बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

\