जरुरी जानकारी | गोयल को मई में निर्यात बेहतर होने की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को देश के निर्यात मई में अप्रैल से बेहतर होने की उम्मीद जतायी। अप्रैल में निर्यात 60.28 प्रतिशत गिर गया था जो अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है।

नयी दिल्ली, 28 मई वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को देश के निर्यात मई में अप्रैल से बेहतर होने की उम्मीद जतायी। अप्रैल में निर्यात 60.28 प्रतिशत गिर गया था जो अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है।

उन्होंने कहा कि जून में स्थिति कुछ ठीक हो सकती है और गिरावट 10 प्रतिशत सीमित रह सकती है।

यह भी पढ़े | बिहार: बक्सर के क्वारंटीन सेंटर में युवक की खुराक जानकार सभी दंग, खाता है 40 रोटियां, 10 प्लेट चावल.

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के निर्यात शिखर सम्मेलन को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि अप्रैल में निर्यात बहुत नीचे गिर गया था जबकि ‘मुझे लगता है कि यह मई में हालात बेहतर होंगे।’’

उन्होंने उम्मीद जतायी मई में निर्यात वृद्धि दर में गिरावट 30 से 35 प्रतिशत के बीच रह सकती है।

यह भी पढ़े | IRCTC New Rules: लॉकडाउन में बदला रेलवे का रिजर्वेशन और कंसेशन नियम, जान लेंगे तो होगा फायदा.

गोयल ने कहा कि विनिर्माण उद्योग के पुनरोद्धार, निर्यात की जाने वाली वस्तुओं का विविधीकरण और नये बाजार की खोज जैसे प्रमुख लक्ष्यों के साथ ही देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय उद्यमियों और स्टार्टअप कंपनियों को क्या नए बाजार उनके लिए खुले हैं, यदि हां तो उन्हें उस दिशा में काम करना चाहिए।

गोयल ने कहा, ‘‘हमारे पास कृषि उत्पाद निर्यात में काफी संभावना है। बासमती चावल समेत अन्य तरह के चावल, पशुधन उत्पाद और जैविक उत्पाद इसमें शामिल हैं। हमें साथ मिलकर देश-विदेश में भारत की पहचान बनानी है।’’

उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय घरेलू उद्योग के लिए निर्यात संभावनाओं वाले क्षेत्रों की पहचान में लगा है। इसमें वाहन कलपुर्जे, फर्नीचर, एयर कंडीशनर, सेटटॉप बॉक्स, फार्मा, जैविक उत्पाद, कृषि रसायन, कपड़ा, खिलौने और लिथियम आयन बैटरियां शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान