जरुरी जानकारी | एआई के उपयोग से जीईएम को अधिक प्रभावी बनाना चाहती है सरकार : गोयल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार सार्वजनिक खरीद के लिए ऑनलाइन मंच जीईएम को और प्रभावी बनाने के लिए कृत्रिम मेधा (एआई) का उपयोग करना चाहती है।

नयी दिल्ली, 23 अगस्त केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार सार्वजनिक खरीद के लिए ऑनलाइन मंच जीईएम को और प्रभावी बनाने के लिए कृत्रिम मेधा (एआई) का उपयोग करना चाहती है।

गोयल ने कहा कि हमने इस लक्ष्य को पाने के लिए उद्योग जगत से सहयोग मांगा है।

वाणिज्य और उद्योग मंत्री ने सार्वजनिक खरीद (मेक इन इंडिया को प्राथमिकता) आदेश पर सम्मेलन के उद्घाटन के अवसर पर उद्योग जगत से उत्पीड़न संबंधी किसी भी मुद्दे को साझा करने के लिए भी कहा है।

गोयल ने कहा कि कि सार्वजनिक खरीद में भरोसा, विश्वसनीयता और समृद्धि ही हमारी टीआरपी है। उन्होंने कहा कि सरकार इसे और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जीईएम खरीद प्रक्रिया में एआई का उपयोग करना चाहती है और इसके लिए उद्योग से सहयोग मांगा गया है।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए गोयल ने स्थानीय उद्योग की क्षमता पर भरोसा जताते हुए वृद्धि की यात्रा में भागीदारी के लिए उनका आभार जताया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now