जरुरी जानकारी | सरकार यूएई से सोना आयात के लिए अधिसूचित करेगी नयी व्यवस्था
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार जल्द ही संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से सोना आयात करने के लिए नयी व्यवस्था को अधिसूचित करेगी जिसमें व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) के तहत रियायती दर पर जौहरियों और व्यापारियों द्वारा 140 टन सोने के आयात की मंजूरी दी जाएगी।
नयी दिल्ली, 27 अप्रैल सरकार जल्द ही संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से सोना आयात करने के लिए नयी व्यवस्था को अधिसूचित करेगी जिसमें व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) के तहत रियायती दर पर जौहरियों और व्यापारियों द्वारा 140 टन सोने के आयात की मंजूरी दी जाएगी।
सीईपीए समझौता भारत और यूएई के बीच एक मई, 2022 से लागू है। इस समझौते के अनुसार भारत 2023-24 में 140 टन सोना यूएई से आयात कर सकता है।
यह सोना सर्वाधिक तरजीही राष्ट्र (एमएफएन) के लिए लागू एक प्रतिशत शुल्क छूट के साथ आयात होगा।
विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने 2023-24 के लिए शुल्क दर कोटा के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसकी अंतिम तारीख 28 फरवरी, 2023 है।
इसके लिए कम से कम 78 आवेदन मिले हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)